×

Aaj Ka Mausam 28 June 2024: यूपी में मानसून का इंतजार खत्म, इन क्षेत्रों में भारी बारिश

Aaj Ka Mausam 28 June 2024: उत्तर प्रदेश में मानसून का इंतजार लगभग खत्म हो चुका है। दक्षिण पश्चिमी मानसून उत्तर भारत में पहुंच चुका है, इसलिए अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। मानसून की दस्तक जिन क्षेत्रों में नहीं हो सकी है, वहां के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है, शेष बचे हिस्साें में एक-दो दिन में मानसून प्रवेश कर जाएगा।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 28 Jun 2024 2:02 PM GMT (Updated on: 28 Jun 2024 2:02 PM GMT)
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam (Pic: Social Media) 

Aaj Ka Mausam 28 June 2024 : उत्तर प्रदेश में मानसून का इंतजार लगभग खत्म हो चुका है। दक्षिण पश्चिमी मानसून उत्तर भारत में पहुंच चुका है, इसलिए अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। मानसून की दस्तक जिन क्षेत्रों में नहीं हो सकी है, वहां के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है, शेष बचे हिस्साें में एक-दो दिन में मानसून प्रवेश कर जाएगा। मौसम विभाग ने भी अगले पांच दिनों तक झमाझम बारिश होने के संकेत दिए हैं। सूबे के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ ही बादलों की गरज और चमक के साथ तेज हवा चलने की भी संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है।

मौसम विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी 28 जून को सूबे की राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्रों में सामान्यतः बादल छाए रहेंगे। बादलों की चमक और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 डिग्री सेल्सियस और 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश के कारण सूबे के तापमान में 5 से 7 डिग्री की गिरावट भी देखने को मिल रही है।

मानसून के लिए परिस्थितियां बनीं अनुकूल

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मानूसन की प्रगति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तरी अरब सागर, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और पंजाब के कुछ हिस्से में आगे बढ़ा है। मानसून की उत्तरी सीमा बाड़मेर, जयपुर, आगरा, बांदा, सिद्धि, चाईबासा, हल्दिया, पाकुड़, पटना, महाराजगंज, देहरादून, ऊना, पठानकोट से होकर गुजरती है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के कुछ या अधिकांश शेष हिस्सों में अगले 2 से 3 दिन के दौरान दक्षिण पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।

इन क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, सूबे के देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

तेज हवा चलने का अनुमान

वहीं, फतेहपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, कासगंज, एटा, मैनपुरी, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, अमरोहा एवं आसपास इलाकों में तेज हवा चलने की संभावना है और बारिश भी देखने को मिल सकती है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story