Aaj Ka Mausam: मानसून नहीं बदलेगा मूड, अगले दो दिन होगी भारी बारिश, इन 30 जिलों में अलर्ट

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में आज भी मानसून मेहरबान रहेगा। मौसम विभाग ने आज के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के तमाम हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका है।

Network
Newstrack Network
Published on: 4 Aug 2024 2:33 AM GMT
Aaj Ka Mausam
X
Aaj Ka Mausam (Pic: Social Media)

Aaj Ka Mausam: पिछले हफ्ते धीमा पड़ा मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। देश के लगभग सभी हिस्सों में बारिश हो रही है। कुछ जगहों पर भारी बारिश से तबाही भी मची है। उत्तर प्रदेश में गर्मी और उमस से परेशान लोगों को मानसून की वापसी से राहत मिली है। लखनऊ, कानपुर समेत पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों में जमकर बारिश हुई। आने वाले दिनों में यह सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार यूपी में छह अगस्त तक भारी बारिश होगी। प्रदेश के 30 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हल्की बारिश होने की आशंका है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले हफ्ते में प्रदेश के तमाम हिस्सों में बारिश होगी। आज यानी 4 अगस्त के मौसम की बात करें तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में भारी बारिश होगी। प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, फिरोजाबाद, बलिया, बहराइच, आगरा, बाराबंकी, भदोही, बस्ती, बरेली, बागपत, अयोध्या, लखनऊ, हरदोई, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी सहित लगभग सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने बारिश के साथ साथ कई जगहों पर बिजली गिरने की आशंका जताई है।

लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम?

लखनऊ का न्यूनतम तापमान 29.69 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 31.37 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कल से ही बारिश का मौसम बना हुआ है। कल यानी शनिवार की शाम कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। लखनऊ के तापमान में गिरावट आई है। लखनऊ में बारिश होने आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में बारिश का सिलसिला अगले हफ्ते में भी जारी रहेगा।

शनिवार को जमकर हुई बारिश

प्रदेश के तमाम हिस्सों में बिते कल अच्छी बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग की जारी रिपोर्ट के अनुसार रविवार को भी यह जारी रहेगा। साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक कल बाराबंकी में 15.4 मिमी, कानपुर में 12 मिमी बारिश हुई. वाराणसी में 22.4, चुर्क में 42 मिमी से अधिक बारिश हुई। राजधानी लखनऊ में भी बारिश हुई। बीते दिनों बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story