×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Aaj ka Mausam : सूबे में अभी और सताएगी गर्मी, यहां का तापमान पहुंचा 45 के पार

Aaj ka Mausam 24 May 2024 : उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि सूबे में गर्मी अभी और सताएगी, दिन ही नहीं अब रातें भी तपने लगी है, जिससे आमजन काफी परेशान हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 27 मई तक हीटवेव से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 24 May 2024 1:33 AM GMT
UP Weather Update
X

सांकेतिक तस्वीर (Photo - Social Media)

Aaj ka Mausam 24 May 2024 : उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि सूबे में गर्मी अभी और सताएगी, दिन ही नहीं अब रातें भी तपने लगी है, जिससे आमजन काफी परेशान हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 27 मई तक हीटवेव से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, यहां आंधी-तूफान और कुछ स्थानों पर हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। 20 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। यहां आज यानी 24 मई का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है। आगामी 26 व 27 मई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रचण्ड ग्रीष्म लहर के साथ लू का प्रकोप बढ़ने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पूर्वी उ.प्र. में भी एक-दो स्थानों पर लू का प्रकोप देखने को मिलेगा। अगले 48 घंटों के बाद प्रदेश के विभिन्न अंचलों में दिन के तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोत्तरी के आसार हैं।

यहां आरेंज अलर्ट जारी

वहीं, 24 और 25 मई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश व पूर्वी यूपी में भीषण गर्मी को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन प्रदेश का सबसे गर्म स्थान उरई रहा, जहा का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है। मथुरा में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, आगरा में 41 डिग्री, कानपुर में 40 डिग्री, बहराइच में 39 डिग्री और अलीगढ़ में 38 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। पश्चिमी यूपी में 30 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने का अनुमान है।

45 डिग्री पहुंचा पारा

सूबे के इटावा, झांसी, उरई, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मथुरा, बुलंदशहर और इटावा में अधिकतम तापमान 41 से 45 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रहा है। इसके अलावा फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, गाजीपुर, बस्ती, और हमीरपुर में 39 से 40 डिग्री के आसपास रहा है।

इन स्थानों पर आज हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा वाराणसी,चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर,बस्ती,संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती,अम्बेडकर नगर, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, और अयोध्या में आज आंधी-तूफान और हल्की-फुल्की बारिश होने का अनुमान जताया है, जिससे भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूर मिल सकती है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story