×

Aaj ka Mausam : यूपी के इन जिलों में अगले 48 घंटे में बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Aaj ka Mausam 07 May 2024 : उत्तर प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव जारी है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में 06 मई से प्री-मानसून गतिविधियों के शुरु होने की आशंका व्यक्त की है। इससे पूर्वी के साथ-साथ उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों में बारिश हो सकती है।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 7 May 2024 1:37 AM GMT
Weather Update
X

सांकेतिक तस्वीर (Photo - Social Media)

Aaj ka Mausam 07 May 2024 : उत्तर प्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव जारी है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में 06 मई से प्री-मानसून गतिविधियों के शुरु होने की आशंका व्यक्त की है। इससे पूर्वी के साथ-साथ उत्तर पूर्वी भारत के राज्यों में बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश के लखफ सहित पूर्वी यूपी के 7 से 10 मई के बीच बारिश होने का पूर्वानुमान है। बारिश होने से तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी होने की संभावना है। आम जनमानस को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग लखनऊ के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज 07 मई को लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्र में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। यहां 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही छिटपुट स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं, आईएमडी ने 8 मई से 12 मई के बीच लखनऊ में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। इस हफ्ते लखनऊ का अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

इन जिलों में होगी बरसात

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, सूबे के गाजीपुर में 7 से 12 मई के बीच गाजीपुर, गोरखपुर, जौनपुर, हरदोई, झांसी, कानपुर, कुशीनगर, कन्नौज, लखीमपुर, मथुरा, मेरठ, नोएडा, आगरा, अलीगढ़, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बाराबंकी, बरेली, भदौही, बहराइच, बलिया, गाजियाबाद, बिजनौर, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, इटावा, फतेहपुर, फुरसतगंज और मुजफ्फरनगर में गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है।

पूर्वी यूपी में सावधान रहने की जरूरत

वहीं, मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत में 6 मई से प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। इससे पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत के कई राज्यो में झमाझम बारिश होगी। इस दौरान तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की उम्मीद है। वहीं, चक्रवाती परिसंचरण के कारण पश्चिम बंगाल, ओडिशा में भी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी में आंधी और बारिश से सावधान रहने की सलाह दी है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story