TRENDING TAGS :
Aaj Ka Mausam: UP में बढ़ने लगी ठंड, दिखने लगा असर, जानिए कैसा रहेगा आज आपके शहर में मौसम?
Aaj Ka Mausam: पछुआ हवाओं के चलते प्रदेश में ठंड बढ़ गई है। कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है तो वहीं तापमान में एक-दो दिन में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है।
UP Weather Update(Pic:Social Media)
Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में अब मौसम पूरी तरह से करवट ले चुका है। जहां तीन-चार दिन पहले तक दिन में तेज धूप खिलने से गर्मी का अहसास हो रहा था तो वहीं अब दिन में भी नरमी दिख रही है। सुबह-शाम को जहां ठंड बढ़ने लगी है तो वहीं रात में अच्छी-खासी सर्दी पड़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसर पछुआ हवाओं के कारण यूपी में मौसम ने करवट ले ली है। इससे ठंड तो बढ़ी ही है साथ ही कोहरा भी अपना असर दिखाने लगा है।
प्रदेश के पूर्वी भाग गोरखपुर, देवरिया, बलिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, संतकबीरनगर, गाजीपुर व आसपास के इलाकों में सोमवार को घना कोहरा छाया रहेगा वहीं इस दौरान कहीं-कहीं पर धुंध भी छाई रहेगी। वहीं दिन में धूप खिली रहेगी और मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश में शहरी इलाकों के मुकाबले ग्रामीण इलाके में अधिक ठंड और कोहरा देखने को मिल रहा है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान में गिरावट आई है जिस कारण से ठंड में इजाफा हुआ है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक पहुंच गया।
जानिए कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम का हाल?
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन-चार दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है। 19 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना है। लेकिन इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में सुबह और शाम को कोहरा देखने को मिलेगा। कई जगह पर सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। कोहरे की ये स्थिति आगे भी जारी रहेगी और 20, 21 नवंबर को भी बनी रह सकती है। हालांकि इस दौरान अधिकतर जगहों पर मौसम शुष्क बना रहेगा। 22 और 23 नवंबर को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी भाग के कई जिलों में सुबह-सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। इस दौरान दिन में भी मौसम में नरमी बनी रहेगी।
कहां कितना तापमान?
यूपी में लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है। कई जगह पर तापमान में भारी गिरावट भी देखने को मिली। नजीबाबाद का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा, अयोध्या में 13, कानपुर में 13.2, बुलंदशहर में 14, गाजीपुर में 14, शाहजहांपुर में 14 डिग्री और मुजफ्फरनगर में 14 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, लखीमपुर खीरी में न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।