×

Aaj ka Mausam : यूपी के इन जिलों में आंधी और बारिश का अनुमान, यहां दिखेगा हीटवेव का असर

Aaj ka Mausam 06 June 2024 : उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूरी मिली है, लेकिन कहीं-कहीं हीटवेव अभी भी जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार यानी 06 जून को सूबे के पश्चिमी और पूर्वी, दोनों हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बारिश का अनुमान जताया है।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 6 Jun 2024 1:42 AM GMT
Weather Update
X

सांकेतिक तस्वीर (Photo - Social Media)

Aaj ka Mausam 06 June 2024 : उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूरी मिली है, लेकिन कहीं-कहीं हीटवेव अभी भी जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार यानी 06 जून को सूबे के पश्चिमी और पूर्वी, दोनों हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी 06 जून प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्र में मौसम साफ रहेगा, हालांकि 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बीते दिन लखनऊ का तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया है। वहीं, सूबे में कहीं लू तो कहीं आंधी और बारिश होने का अनुमान है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।

दो दिनों तक मौसम में रहेगा बदलाव

मौसम विभाग ने सूबे के पश्चिमी और पूर्वी, दोनों क्षेत्रों में दो दिनों तक यानी 07 जून तक बारिश होने का अनुमान जताया है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसके साथ कुछ क्षेत्रों में लू असर बरकरार रहेगा। कुछ स्थानों पर बादलों की गरज और चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

इन क्षेत्रों में बारिश का अनुमान

मौसम ने बताया कि 06 जून को सूबे के बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, मिर्जापुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, फर्रुखाबाद, उन्नाव, रायबरेली, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी एवं आसपास इलाकों में ताप लहर (लू) चलने की संभावना है। वहीं, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर एवं आसपास इलाकों में बादलों की गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ आंधी आने का भी अनुमान है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story