Aaj Ka Mausm: सूबे के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने सुनाई बड़ी खुशखबरी

Aaj Ka Mausm 20 June 2024: उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से हो रही प्रचंड गर्मी के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिला है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में हुए बदलाव के कारण तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिली है, अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश हुई है।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 20 Jun 2024 1:33 AM GMT
Weather Update
X

सांकेतिक तस्वीर (Photo - Social media)

Aaj Ka Mausm 20 June 2024: उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से हो रही प्रचंड गर्मी के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिला है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में हुए बदलाव के कारण तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिली है, अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज यानी 20 जून को भी आंधी और बारिश का अनुमान जताया है। अगले चार-पांच दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही 23 से 25 जून के बीच उत्तर प्रदेश में मानसून आने के भी संकेत हैं।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि बीते कई दिनों से भीषण लू चल रही थी, जिसमें अब सुधार होने की उम्मीद है। अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। सूबे के दोनों हिस्सों - पूर्वी और पश्चिमी में आज यानी 20 जून को अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्र में बीते दिन 43 डिग्री सेल्सियस तापमान देखने को मिला है, आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है। सूबे में बीते दिन कानपुर 45.1 डिग्री के साथ सर्वाधिक गर्म रहा।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में कमी

मौसम विभाग ने बताया कि सूबे में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। सूबे के कानपुर और आगरा को छोड़कर ज्यादातर हिस्सों में तापमान 42 डिग्री से 44 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। हालांकि यह भी सामान्य से अभी अधिक है। वही, रात के पारे में भी कुछ कमी देखने को मिली है।

23 से 25 जून के बीच आएगा मानसून

वहीं, IMD ने राहत भरी खबर दी है। भीषण गर्मी के बीच 20 से 25 जून के बीच उत्तर प्रदेश में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं, जो मानसून के आने का भी संकेत दे रहे हैं। आगामी 48 घंटों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ सकता है, इसके लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। बिहार एवं झारखण्ड के रास्ते मानसून के उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ने के आसार है। ऐसे में माना जा रहा है कि 23 से 25 जून के बीच यूपी में मानसून प्रवेश कर सकता है, हालांकि अगले 48 घंटे के बाद मानसून की स्थित और स्पष्ट हो जाएगी।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story