TRENDING TAGS :
Aaj ka Mausam : मौसम विभाग की भविष्यवाणी क्यों हो रही फेल? अभी और सताएगी गर्मी, जानिए कब आएगा मानसून
Aaj ka Mausam 16 June 2024 : उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी का कहर जारी है, पशु-पक्षी से लेकर आमजन बेहाल है। बारिश की बूंदों का सभी को इंतजार है, हालांकि अभी मानसून में देरी है। मौसम विभाग मानसून और बारिश को लेकर लगातार भविष्यवाणी कर रहा है, लेकिन सभी अनुमान लगभग फेल साबित हो रहे हैं।
सांकेतिक तस्वीर (Photo - Social Media)
Aaj ka Mausam 16 June 2024 : उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी का कहर जारी है, पशु-पक्षी से लेकर आमजन बेहाल है। बारिश की बूंदों का सभी को इंतजार है, हालांकि अभी मानसून में देरी है। मौसम विभाग मानसून और बारिश को लेकर लगातार भविष्यवाणी कर रहा है, लेकिन सभी अनुमान लगभग फेल साबित हो रहे हैं। केरल में मानसून दस्तक दे चुका है, इसके बाद महाराष्ट्र तक पहुंच चुका है, लेकिन कई दिनों से आगे नहीं बढ़ रहा है। मौसम विभाग भी इसे लेकर हैरान है। बताया जा रहा है कि प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण मानसून आगे नहीं बढ़ पा रहा है। वहीं, भीषण गर्मी अपना रौद्र रूप दिखा रही है, जिसके अगले कई दिनों तक जारी रहने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आज यानी 17 जून को सूबे की राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्र में मौसम साफ रहेगा और दोपहर में हीटवेव सताएगी। यहां का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस देखने को मिल सकता है। बीते दिन यहां का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दोपहर में 25-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल सकती है। वहीं, सूबे में भी हीटवेव का असर देखने को मिलेगा, इसे लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।
हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, सूबे के बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिलापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर जौनपुर रायबरेली अमेठी सुल्तानपुर मधुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालोन हमीरपुर, महोबा, झाँसी ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में तीव्र उष्ण लहर का असर देखने को मिलेगा। इसे लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, गाज़ीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में हीटवेव जारी रहेगी, इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
18 जून से बारिश होने का अनुमान
मौसम विभाग ने बताया कि आगामी 48 घंटे के दौरान प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर जारी लू से प्रचंड लू की परिस्थितियों में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 19 जून से इसकी तीव्रता एवं क्षेत्रीय वितरण में क्रमिक तौर पर कमी आने की सम्भावना है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में 18 जून से 22 जून के बीच अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है।
21 जून को मानूसन देगा दस्तक
वहीं, आगामी तीन से चार दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों और बिहार के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। बिहार में आगे बढ़ने के उपरान्त ही मानसून के उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ने के सम्बन्ध में स्थिति स्पष्ट होगी। गुजरात में 11 जून को ही मानसून दस्तक दे चुका है। पश्चिम बंगाल में 18 जून, झारखंड में 19 जून, बिहार में 20 जून और उत्तर प्रदेश में 21 जून को मानसून की इंट्री हो सकती है।