×

Aaj ka Mausam : गर्मी से मिल सकती है राहत, मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जताया

Aaj Ka Mausam 07 April 2024: मौसम विभाग ने बताया कि रविवार (07 अप्रैल, 2024) को भी मौसम में बदलाव जारी रहेगा, हालांकि गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Rajnish Verma
Published on: 7 April 2024 1:38 AM GMT
Aaj Ka Mausam
X

Aaj Ka Mausam (Pic: Social Media) 

Aaj Ka Mausam 07 April 2024: उत्तर प्रदेश में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। सूबे में प्रयागराज का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया है। हालांकि आज (07 अप्रैल, 2024) कुछ राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इसके साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज सतही हवा चलने का अनुमान है।

मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में बीते दिन यानी शनिवार (06 अप्रैल, 2024) को मौसम में सुबह से ही गर्मी देखी गई। राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला है। इसके अलावा प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, गोरखपुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, आगरा और बलिया में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से लेकर 23 डिग्री सेल्सियस के बीच देखने को मिला है।

गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार (07 अप्रैल, 2024) को भी मौसम में बदलाव जारी रहेगा, हालांकि गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के इलाकों में अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। हालांकि दिन में 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने से कुछ राहत मिल सकती है। सूबे में प्रयागराज, वाराणसी, हरदोई और कानपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। इसके अलावा नजीबाबाद और मेरठ का अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो प्रदेश में सबसे कम है।

मौसम विभाग ने बारिश का जताया अनुमान

इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 08, 09, 10, 11 और 12 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 10 और 11 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश व आंधी तूफान आ सकता है। वहीं, बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश में आज यानी कि सात अप्रैल को दिन के समय 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान जताया गया है। बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story