Aaj Ka Mausam: यूपी में शुरू हुई ठंड, बढे़गी सर्दी, जानिए आपके शहर में मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार 21 से 27 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। कहीं भी बारिश के कोई आसार नहीं रहने की संभावना है।

Network
Report Network
Published on: 20 Oct 2024 1:34 AM GMT
lucknow weather today
X

lucknow weather today (Social Media)

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में अब मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। ठंड ने दस्तक दे दी है। जैसे-जैसे अक्टूबर के महीने में एक-एक दिन आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे ठंड भी बढ़ रही है। सुबह और शाम के समय अब ठंड पढ़ने लगी है। वहीं अभी दिन में धूप खिली रहने के कारण गर्मी का भी अहसास हो रहा है। मौसम में बदलाव के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

शनिवार को यूपी की राजधानी लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलिया, कुशीनगर, गाजीपुर, प्रयागराज, कानपुर, हरदोई, अमेठी, बरेली,, हापुड़, अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ, झांसी, रायबरेली, उन्नाव, मुरादाबाद सहित यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों भागों में लगभग सभी जिलों में दिन में धूप निकली रही। जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं शाम होते-होते मौसम में नरमी देखी गई और मौसम ठंडा हो गया।

इस दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। कहीं भी बारिश रिकार्ड नहीं की गई। लगभग सभी जिलों में शनिवार को दिन में धूप निकली रही। मौसम विभाग के अनुसार अभी 27 अक्टूबर तक मौसम में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। रविवार को लखनऊ समेत प्रदेश के अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, अमेठी, बस्ती, गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर, उन्नाव, कानपुर, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़, अलीगढ़, बुलंदशहर, सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर सहित सभी जिलों में दिन में धूप खिली रहेगी। कहीं-कहीं बादलों की आवाजाही रहेगी लेकिन इस दौरान कहीं भी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

27 अक्टूबर तक मौसम में कोई बदलाव नहीं

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अब ठंड ने दस्तक दे दी है। धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। दिपावली के बाद से ठंड अपना असर और दिखाने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह तक यानी 27 अक्टूबर तक मौसम में कोई बदलाव होने वाला नहीं दिख रहा है। इस दौरान दोनों भागों पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी यूपी में दिन में धूप खिली रहेगी और गर्मी अपना असर दिखाएगी। वहीं शाम होते-होते मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा और ठंड शुरू हो जाएगी। इस समय मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है जिसका असर देखने को मिल रहा है। इसी बदलाव के चलते प्रदेश में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया है जब कि तापमान 36 डिग्री तक पहुंच चुका है।

मौसम विभाग के अनुसार 21 से 27 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। कहीं भी बारिश के कोई आसार नहीं रहने की संभावना है। लेकिन इस दौरान हवा की गति में गिरावट के चलते यूपी के लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़ में प्रदूषण लेवल बढ़ने की संभावना है। दिपावली तक इसके और इसके और बढ़ने की संभावना है।

Ashish Kumar Pandey

Ashish Kumar Pandey

Senior Content Writer

I have 17 years of work experience in the field of Journalism (Newspaper & Digital). Started my journalism career on 1 April 2005 as a sub-editor from Dainik Bhaskar Jaipur. After that, on January 1, 2008, I worked as a sub editor in I- Next News Paper (Hindi Daily) till July 31, 2009. During this I handled the responsibility of the National Desk. From August 1, 2009 to September 13, 2010, worked in Amar Ujala on National Desk and City Desk in Bareilly and Moradabad as Senior Sub Editor. From 15 September 2010 to 31 October 2011, worked as Senior Sub Editor/Senior Reporter in Hindustan newspaper Bareilly. From November 1, 2011, worked in Gwalior on the post of Chief Sub Editor in Rajasthan Patrika Hindi daily newspaper. From July 1, 2017 to January 31, 2019, worked in Patrika Dotcom Hindi Web portal, Lucknow. Worked as News Editor in Amrit Prabhat from 1 February 2019 till 31 January 2021. During my career I got opportunity to work at General Desk, Sports, City Desk and have vast experience of journalism business. Whatever responsibilities were given, I accepted it with a challenge and performed it well. My Qualifications : - ‌MA Political Science from Gorakhpur University, Gorakhpur ‌PG Diploma in Mass Communication - Guru Jamveshwar University Hisar, Haryana My Interests: Reading, writing, playing, traveling. Interest in Media: Special interest in political news and also in the field of sports, crime, health etc.

Next Story