×

UP Rain Alert: बढ़ती ठंड से कांपेगा पूरा यूपी, 6 जनवरी से झमाझम होगी बारिश

Aaj Ka Mausam: 5 जनवरी से पूरे प्रदेश में घने बादल छा जाएंगे और 6 जनवरी के बाद रुक-रुक कर लगातार बारिश होने की संभावना जताई है।

Avanish Kumar
Report Avanish KumarWritten By Vidushi Mishra
Published on: 4 Jan 2022 8:33 AM GMT
Heavy rain in lucknow
X

बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत   (social media)

Aaj Ka Mausam: जनवरी की शुरूआत से ही उत्तरी भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। मौसम में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ मतलब कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (western disturbance) की वजह से देखने को मिल रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिन पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में कोहरे और ठंड के बीच बारिश होने की संभावना है।

ठंड के बढ़ने और बारिश के बारे में अलर्ट (UP Rain Alert) जारी करते हुए कानपुर चंद्रशेखर कृषि विश्वविद्यालय (Kanpur Chandrashekhar Agricultural University) के मौसम वैज्ञानिकों ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 जनवरी से पूरे प्रदेश में घने बादल छा जाएंगे और 6 जनवरी के बाद रुक-रुक कर लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। किसानों को सलाह दी है कि 4 दिनों तक सिंचाई की गतिविधियां स्थगित रखें।

यूपी में बारिश
UP Mein Barish


ऐसे में कानपुर चंद्रशेखर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक सशक्त वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं कानपुर मंडल सहित पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां आरंभ हो जाएंगी।

उत्तर प्रदेश में 6 जनवरी से कानपुर सहित पूरे मध्य यूपी में बारिश की गतिविधियां आरंभ हो जाएंगी। वेदर न्यूमेरिकल मॉडल देखने पर संभावना लग रही है की बारिश की गतिविधियां पूरे 4 दिन तक पूरे उत्तर प्रदेश में रुक रुक कर बारिश होती रहेगी।

बदलते मौसम की वजह से कहीं-कहीं हल्की बारिश से लेकर भारी बारिश तक की संभावना प्रतीत हो रही है। वहीं भारतीय मौसम विभाग एवं चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि यह बारिश की गतिविधियां 9 जनवरी तक जारी रहेंगी। जिसके चलते किसानों को सलाह दी जाती है कि अब 5 तारीख के बाद सिंचाई की गतिविधियां स्थगित रखें।


Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story