×

Aaj Ka Mausam: यूपी में तेजी से बढ़ती गर्मी के बीच राहत भरी खबर, इस दिन जमकर होगी बरसात...जानें आज का हाल

Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी तेजी से बढ़ता जा रहा है। 29 मार्च तक पारा ऐसे ही ऊपर जाएगा। मौसम विभाग ने 30 मार्च को बारिश की भविष्यवाणी की है।

aman
Written By aman
Published on: 28 March 2024 2:52 AM GMT
lucknow weather, uttar pradesh weather, lucknow weather today, lucknow weather report, up weather today, up weather report
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

Aaj Ka Mausam 28 March 2024: उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर अब दिखने लगा है। प्रदेश का पूर्वी हिस्सा हो या पश्चिमी भाग, गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। बीते दो दिनों से राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य जिलों में दोपहर के वक्त तेज धूप चुभने लगी है। दिन और रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान और ऊपर जा सकता है।

विभाग की मानें तो 29 मार्च तक तापमान में बढ़ोतरी होती रहेगी। पश्चिमी यूपी (Western UP Weather) के कुछ इलाकों में दिन का तापमान 40 डिग्री के आसपास तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, 30 मार्च को तेज हवाओं के साथ दिन में बारिश के आसार हैं। बरसात के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

गर्मी रिकॉर्ड बढ़ी, इस दिन मिलेगी राहत

प्रदेश में आसमान साफ रहने से तेज धूप सीधे जमीन पर पर रही है। बादलों की आवाजाही भी नहीं है कि, कुछ राहत मिले। घरों में दिनभर पंखे चलने लगे हैं। दफ्तरों में भी पंखे और ऐसी चलाने की जरूरत पड़ रही है। न्यूनतम तापमान भी जोर लगाए हुए है। मार्च महीने में निचला पारा 20 डिग्री तक जाना, लोगों को आने वाले महीने के लिए डरा रहा है। मौसम विभाग की मानें तो 29 मार्च तक तापमान में वृद्धि होती रहेगी। तापमान दिन के समय 40 डिग्री सेल्सियस तक। हालांकि, 30 मार्च को बरसात से राहत जरूर मिलेगी। वर्षा के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।

लखनऊ में आज दिन गर्म, रात सुकून भरी

राज्य में इन दिनों पूर्वी हवाओं का असर रहा है। इस वजह से लखनऊ समेत आसपास के जिलों को थोड़ी राहत रही। हालांकि, गुरुवार (28 मार्च) को लखनऊ बेहद गर्म रहने वाला है। शहर में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। दिन में 16 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से उत्तर दिशा से हवाएं चलेंगी। शाम होते-होते हवा की गति में कमी आएगी। साथ ही, गर्मी भी कम होगी। लखनऊ की रातें अभी उतनी गर्म नहीं हो रही हैं, कि परेशानी हो।

प्रयागराज-झांसी-आगरा गर्म जिले

इस बीच, लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने चौंकाने वाली जानकारी दी है। मौसम केंद्र के अनुसार, इन दिनों उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म जिला प्रयागराज (Prayagraj Weather) रहा है। यहां रिकॉर्ड गर्मी पड़ रही है। दूसरे नंबर पर झांसी रहा है। विभाग ने आने वाले दिनों में ताजनगरी आगरा के भी बेहद गर्म रहने का अनुमान जताया है। यहां अधिकतम तापमान और भी अधिक बढ़ने का पूर्वानुमान है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story