×

Aaj Ka Mausam: यूपी में जल्द मौसम लेगा यू-टर्न, पूरब से पश्चिमी तक बन रहे हालात... गरज-चमक के साथ बरसात !

Aaj Ka Mausam: यूपी में जल्द मौसमी बदलाव नजर आएगा। एक तरफ जहां लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ेगा, वहीं इसी हफ्ते बारिश की संभावना भी जाहिर की जा रही है।

aman
Written By aman
Published on: 27 March 2024 1:37 AM GMT
up weather change, Aaj Ka Mausam, up weather updates, lucknow weather news
X

 प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

Aaj Ka Mausam 27 March 2024: उत्तर प्रदेश में दिन के समय गर्मी अपने तल्ख़ तेवर दिखाने लगी है। तेज धूप की वजह से जहां दिन में लोगों को पसीना आ रहा है, वहीं रात में पंखा चलाना मजबूरी हो गया है। मौसम के अगर ऐसे ही तेवर रहे तो अप्रैल की शुरुआत में ही कूलर और एसी की जरूरत पड़ सकती है। कई दिनों से तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है। हालांकि, बादलों की आवाजाही और तेज रफ्तार से चल रही हवाओं ने मौसम को अनुकूल बना रखा है।

यूपी में होली के दिन कुछ इलाकों में जहां बारिश देखने को मिली। वहीं, एक बार फिर मौसम बदलने और बारिश की संभावना जाहिर की जा रही है। मौसम विभाग के तीन दिन बाद बारिश के आसार जताए हैं। बरसात के बाद चढ़ते तापमान से एक बार फिर राहत मिल सकती है।

लखनऊ में आज का मौसम?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ लगातार गर्म हो रहा है। आसमान से बादलों की आवाजाही अब थम चुकी यही। साफ मौसम में खिली धूप एक तरफ जहां तापमान बढ़ा रही है, वहीं लोगों के पसीने भी छूटने लगे हैं। होली की खुमारी उतारते ही लोग अपने-अपने काम पर लौटने लगे हैं। नवाबी शहर का पारा अब चढ़ने लगा है। बुधवार (27 मार्च) को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान भी चढ़कर 21 डिग्री तक पहुंच जायेगा। दिन में 17 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से पश्चिम-उत्तर दिशा की हवाएं चलेंगी। हालांकि, हवाओं की वजह से गर्मी से कुछ हद तक राहत जरूर मिलेगी।आने वाले दिनों में लखनऊ और गर्म होगा, जिसकी संभावना पहले से जाहिर की जा रही है।

WD का होगा असर, बारिश के आसार

भारत मौसम विभाग की मानें तो जल्द उत्तर प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। इससे पहले, विभाग ने होली के बाद तापमान में बढ़ोतरी की बात कही थी। लेकिन, अब 2 दिन बाद बारिश की संभावना जाहिर की है। दो दिन बाद यूपी के कई भाग में बारिश के आसार हैं। दरअसल, 29 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव रहेगा। इसका असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। जिससे मौसमी बदलाव नजर आएगा। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बादलों की गर्जना और बिजली की चमक के साथ बरसात होगी। अनुमान है कि, 30 मार्च के बाद से दिन का तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक जा सकता है। वहीं, रात का तापमान 20 से 22 डिग्री के आसपास रहेगा।

29 मार्च से प्रदेश में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 'बुधवार (27 मार्च) को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी भाग में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस समय अवधि में प्रदेश में बरसात और आंधी की कोई आशंका नहीं है। वहीं, 28 मार्च से उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। पूर्वांचल के भाग और पश्चिमी हिस्से तक मौसमी बदलाव नजर आएगा। बारिश जैसे हालात बन सकते हैं। कई स्थानों पर बादलों के प्रभाव से हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है।

इसी तरह, 29 मार्च को पश्चिमी और पूर्वी यूपी अर्थात दोनों हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इस समय अवधि में दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार की भी उम्मीद है। इसी प्रकार, 30 मार्च को पश्चिमी-पूर्वी यूपी में कुछेक स्थानों पर वर्षा व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story