TRENDING TAGS :
Aaj Ka Mausam: UP में ठंड के साथ घने कोहरे का कहर, बिजनौर रहा सबसे ठंडा
Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार 20 नवंबर से ठंड और बढ़ेगी। प्रदेश के अधिकतर जिलों में एक-दो दिन में पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरने का पूर्वानुमान जताया गया है।
UP Weather Update (Pic: Social Media)
Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में अब मौसम पुरी तरह से बदल चुका है। सर्दी अपना असर दिखाने लगी है वहीं कोहरा भी पड़ने लगा है। शनिवार को प्रदेश के पूर्वी इलाके गोरखपुर, कुशीनगर, बस्ती, देवरिया, बलिया, प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर व आसपास तो वहीं पश्चिमी यूपी के हापुड़, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद में सुबह और शाम को कोहरा छाया रहा। कहीं घना तो कहीं कोहरे के साथ धुंध भी छाया रहा। लेकिन दिन में धूप निकली रही और रात सर्द हो गई। वहीं, शनिवार को बिजनौर का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार 20 नवंबर से ठंड और बढ़ने के आसार हैं। प्रदेश के अधिकतर जिलों में एक-दो दिन में पारा 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरने का पूर्वानुमान जताया गया है। जिसके बाद सर्दी और बढ़ने के आसार हैं।
रविवार को भी प्रदेश के मौसम में कोई बदलाव नहीं रहने वाला है। कई जिलों में सुबह-सुबह धुंध के साथ घना कोहरा छाया रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, जौनपुर, बलिया, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर में कोहरे का असर ज्यादा देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार 17 नवंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
इन जिलों में कोहरे का अलर्ट
रविवार को प्रदेश के श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, संत कबीर नगर, बलिया में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिला।. मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
यहां गिरा पारा
वहीं कई जिलों में पारा गिरा है। शनिवार को कानपुर नगर में 13.7 सोनभद्र में 13.2 अयोध्या में 13.5 बिजनौर में 13 डिग्री तो बरेली में 14 डिग्री सेल्सियस परा दर्ज किया गया।
लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम
राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। दिन में आसमान साफ रहेगा। शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।