TRENDING TAGS :
Aaj Ka Mausam: यूपी में फिर बदलेगा मौसम, पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड
Aaj Ka Mausam: रविवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों भागों के कई जिलों में सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान धुंध भी छाया रहेगा।
UP Weather Update(Pic:Social Media)
Aaj Ka Mausam:उत्तर प्रदेश में मौसम काफी बदल गया है। अब दिन में भी गर्मी का अहसास नहीं हो रहा है। जहां शाम होते-होते मौसम पूरी तरह से बदल जा रहा है तो वहीं रात में मजे की ठंड पड़ रही है। लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, लखीमपुर-खीरी, अयोध्या, गोरखपुर, बस्ती, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, मथुरा, बरेली, हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। वहीं चल रही सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।
मौसम विभाग के अनुसार, कोहरा भी अब अधिकांश जिलों में अपना असर दिखाने लगा है। रविवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों भागों के कई जिलों में सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान धुंध भी छाया रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, अभी यूपी के मौसम में एकाएक कोई खास बदलाव नहीं होने वाला है। वहीं तापमान में भी अब कोई ज्यादा बदलाव नहीं होने की संभावना जताई गई है। तीन-चार दिनों तक यूपी में मौसम जस का तस बना रह सकता है। इस दौरान प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। कहीं भी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया हैं। इस दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों पूर्वी और पश्चिमी में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम तो कहीं-कहीं पर घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। कोहरे का असर लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, नोएडा, गाजियबाद, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज व आसपास के जिलों देखने को मिल सकता है।
कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 25 और 26 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के दोनों भागों पश्चिमी और पूर्वी यूपी में सुबह के समय कोहरा होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 27 नवंबर को प्रदेश में देर रात और बहुत सुबह के समय तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं पर मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना जताई है। हालांकि इस दौरान मौसम साफ बना रह सकता है। कहीं भी बारिश की को संभावना नहीं जताई गई है।