×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Aaj ka Mausam: उत्तर प्रदेश के आगरा में पारा 45 पार, जानिये कब होगी बारिश?

Aaj ka Mausam 26 May 2024: उत्तर प्रदेश में सूरज की तपिश से आजमन बेहाल है। सुबह से ही धूप परेशान करने लगती है, दोपहर होते ही सड़कें सूनी नजर आती हैं। गर्मी का असर ये है कि दोपहर में लोग अपने घरों में कैद हो जाते हैं।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 26 May 2024 1:35 AM GMT
Aaj ka Mausam: उत्तर प्रदेश के आगरा में पारा 45 पार, जानिये कब होगी बारिश?
X

Aaj ka Mausam 26 May 2024: उत्तर प्रदेश में सूरज की तपिश से आजमन बेहाल है। सुबह से ही धूप परेशान करने लगती है, दोपहर होते ही सड़कें सूनी नजर आती हैं। गर्मी का असर ये है कि दोपहर में लोग अपने घरों में कैद हो जाते हैं। अब रात का भी पारा बढ़ने लगा है, बच्चे और बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने हीटवेव यानी लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। अभी हाल में गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आज यानी 26 मई को सूबे की राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के क्षेत्र में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यहां बीते दिन अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगरा, औरया और कानपुर में भी भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में लू की स्थिति बनी हुई है। आगरा में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में लगातार 5वें दिन हीटवेव से राहत है।

रातें भी गर्म रहने का अनुमान

मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी लखनऊ सहित मध्य उत्तर प्रदेश में गर्म रातें बनी हुई हैं। बीते दिन कानपुर में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आने वाले 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। 26 मई से अगले कुछ दिन पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने का अनुमान है।

लू को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने बताया कि 26 और 27 मई को बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भी लू चलने के आसार हैं। वहीं, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, संत रविदास नगर, जौनपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव और उसके आस-पास के इलाकों में भी रातें गर्म रहने की संभावना है। 26, 27 और 28 मई को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।

30 और 31 मई को बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने बताया कि लखनऊ और आसपास के जिलों में अभी कुछ दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 और 31 मई को अलग-अलग हिस्सों में बादलों की गरज और चमक के साथ हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story