×

आप 28 फरवरी को मेरठ में करेगी किसान महापंचायत, केजरीवाल करेंगे संबोधित

आम आदमी पार्टी (आप) की नजर उत्तर प्रदेश पर है। 'आप' यूपी में 2022 में विधानसभा चुनाव के साथ पंचायत चुनाव भी लड़ने का ऐलान कर चुकी है। आम आदमी पार्टी (आप) ने नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का जोरदार समर्थन किया है।

Dharmendra kumar
Published on: 15 Feb 2021 7:18 PM GMT
आप 28 फरवरी को मेरठ में करेगी किसान महापंचायत, केजरीवाल करेंगे संबोधित
X
आप सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार चंद उद्योगपतियों के आम लोगों के लिए नहीं । यही नहीं सरकार देख कर सब संस्थानों को बेचने में लगी हुई है।

मेरठ: कांग्रेस और आरएलडी के बाद अब 'आप' ने वेस्ट यूपी में किसान महापंचायत करना तय किया है। आप' के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने सोमवार को मेरठ में बताया कि अरविंद केजरीवाल की किसान महापंचायत क्रांतिधरा मेरठ में होगी। इसके बाद गांव-गांव किसानों से संपर्क कर महापंचायत में आने का न्योता देने आम आदमी पार्टी के सिपाही निकल पड़ेंगे। संजय सिंह ने केंद्र सरकार को किसान विरोधी और आम आदमी विरोधी बताया।

आप सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार चंद उद्योगपतियों के आम लोगों के लिए नहीं । यही नहीं सरकार देख कर सब संस्थानों को बेचने में लगी हुई है। इस सरकार के रहते देश में कुछ नहीं बचेगा आप' के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी किसान हित के साथ पंचायत चुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए जुटी हुई है।

आम आदमी पार्टी (आप) की नजर उत्तर प्रदेश पर है। 'आप' यूपी में 2022 में विधानसभा चुनाव के साथ पंचायत चुनाव भी लड़ने का ऐलान कर चुकी है। आम आदमी पार्टी (आप) ने नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का जोरदार समर्थन किया है। केजरीवाल दो बार दिल्ली के सिंघु बॉर्डर का दौरा कर चुके हैं और उन्होंने किसानों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है।

ये भी देखें: वाराणसी: दोनों हाथ से पिस्टल चलाता था गिरधारी, कई नेता थे निशाने पर

दरअसल किसान आंदोलन के बीच कांग्रेस, आरएलडी, एसपी लगातार जनता के बीच है। कांग्रेस और आरएलडी ने तो किसान महापंचायतों का दौरा भी चालू कर रखा है। इसी क्रम में अब 'आप' के संयोजक दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने वेस्ट यूपी में किसान महापंचायत करना तय किया है।

रिपोर्ट: सुशील कुमार

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story