×

UP Politics: 19 को AAP का 'बुलडोजर आहुति यज्ञ', संजय सिंह बोले- यूपी को तालिबान बनाना चाहते हैं सीएम योगी

UP Politics: आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने योगी सरकार को घेरा, कहा- भाजपा के मंत्रियों अधिकारियों के कब्जा किए हुए मकानों और प्लाटों पर बुलडोजर क्यों नहीं चलाया जा रहा?

Hariom Dwivedi
Written By Hariom Dwivedi
Published on: 18 Feb 2023 12:26 PM GMT
aam admi party bulldozer ahuti yagya
X
आम आदमी पार्टी के यूपी कार्यालय में यज्ञ करते राज्यसभा सांसद संजय सिंह

UP Politics: कानपुर देहात की घटना को लेकर आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने गोमतीनगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर 'बुलडोजर आहुति यज्ञ' किया और सरकार को सद्बुद्धि देने के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहाकि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार तालिबान के नक्शे कदम पर चल रही है। उन्होंने बताया कि कल यानी रविवार को आम आदमी पार्टी हर जिले में बुलडोजर आहूति यज्ञ करेगी।

संजय सिंह ने कहा कि 'बुलडोजर आहुति यज्ञ' के जरिए आम आदमी पार्टी यह संकेत देगी कि अब यह बुलडोजर असंवैधानिक रूप से किसी गरीब, बेबस और लाचार को परेशान नहीं कर सकता। उनकी छाती पर चढ़कर उनका आशियाना नहीं उजाड़ सकता। सांसद ने कहा कि भाजपा देश में एकता और अखंडता के लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर उभर रही है जिसको समय रहते देशवासियों को पहचानना होगा।

प्रेस वार्ता में संजय सिंह ने बताया कि वह पीड़ित परिवार से मिले जहां परिजनों ने उन्हें विस्तार से घटना की जानकारी दी। बताया कि मृतका शिवम दीक्षित के बयान के मुताबिक, पहले शासन प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर से उनका पक्का मकान गिरा दिया गया। दुखद है कि उनके मकान के पास ही भगवान शिव का मंदिर भी गिरा दिया गया फिर जब पीड़ित परिवार डीएम के पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी तो वहां से भी कोई कार्यवाही नहीं की गईष हर तरफ से निराशा हाथ लगने पर प्रमिला देवी के परिवार ने घटनास्थल के पास ही एक झोपड़ी बना ली जिसको रात में आग लगाकर जला दिया गया और इसी कृत्य में प्रमिला देवी और उनकी पुत्री की जलकर मौत हो गई।

आम आदमी पार्टी की मांग

सांसद संजय सिंह ने कहा कि जब इस घटना ने तूल पकड़ा तो सरकार जांच की बात कह रहा है। हम कहते हैं कि झोपड़ी में आग लगाने वाले प्रशासनिक लोग थे इसलिए कभी भी चोर चोर की जांच नहीं करता, हत्यारा हत्यारे की जांच नहीं करता, प्रशासन प्रशासन की जांच नहीं कर सकता। आम आदमी पार्टी की मांग है कि उच्च न्यायालय की निगरानी में सीबीआई इस केस की जांच करे। साथ ही पीड़ित परिवार को पक्का मकान बना कर दिया जाए। एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए साथ-साथ दोनों बेटों को सरकारी नौकरी दी जाए।

यह बुलडोजर किसी का सगा नहीं है: संजय सिंह

सांसद संजय सिंह ने कहा कि यह बुलडोजर किसी का सगा नहीं है और न ही किसी वर्ग विशेष या धर्म विशेष के लिए हमदर्दी रखता है। बुलडोजर बाबा ने हरदोई में कैंसर पीड़ित व्यक्ति की चक्की बुलडोजर से नेस्तनाबूद करवा डाली। संजय सिंह ने कहा कि अगर बात न्याय की हो तो हरियाणा में भाजपा के मित्र अडानी को कितनी जमीन फर्जी में दी गई लेकिन वहां क्यों नहीं बुलडोजर चलाया जाता या उत्तर प्रदेश में भाजपा के अधिकारी और मंत्रियों के फर्जी कागजात के आधार पर कब्जा किए हुए मकानों और प्लाटों पर क्यों बुलडोजर नहीं चलाया जा रहा?

Hariom Dwivedi

Hariom Dwivedi

Next Story