×

AAP 9th foundation day: AAP प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह का बयान, 'तानाशाही की देश में कोई जगह नहीं', कल आप मनाएगी 9वां स्थापना दिवस

AAP 9th foundation day: 'आप' के 9वां स्थापना दिवस से एक दिन पहले गुरुवार को राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश कार्यालय में आजादी के 75 वर्ष एवं संविधान की मूल भावना पर विचार गोष्ठी (seminar) आयोजित की गई।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shashi kant gautam
Published on: 25 Nov 2021 5:28 PM GMT
AAP 9th foundation day: AAP प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह का बयान, तानाशाही की देश में कोई जगह नहीं, कल आप मनाएगी 9वां स्थापना दिवस
X

AAP 9th foundation day: गुरुवार को राजधानी लखनऊ (capital Lucknow) के गोमती नगर स्थित आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश कार्यालय (Aam Aadmi Party State Office) में आजादी के 75 वर्ष एवं संविधान की मूल भावना पर विचार गोष्ठी (seminar) आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह (State President Sabhajit Singh) ने इस गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए बताया कि तानाशाही की इस देश में कोई जगह नहीं है। इस कार्यक्रम में मुख्य वक़्ता के रूप में शिक्षक प्रकोष्ठ (teacher cell) के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ) डीएनएन एस यादव ने बताया कि कोई भी सरकार संविधान से ऊपर नहीं हो सकती।

हमारा संविधान अच्छा, नहीं हो रहा पालन

मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ) डीएनएन एस यादव (DNN S Yadav) ने कहा कि देश मे कोई भी प्रदेश सरकार या केंद्र सरकार कितने भी प्रचंड बहुमत से क्यों न बनी हो, संविधान में निहित प्राविधानों से ऊपर निर्णय नहीं ले सकती है। संविधान के मुताबिक, कानून सम्मत और नान्यसंगत निर्णय लेना ही सरकार का दायित्व है। प्रोफेसर यादव ने कहा कि बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने कहा था कि हमारा संविधान बहुत अच्छा है, लेकिन उसका पालन सही ढंग से नहीं हो रहा है।


AAP प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह


'तानाशाही की देश में नहीं है कोई जगह'

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह (State President Sabhajit Singh) ने कहा कि सरकार का दायित्व है कि भारतीय संविधान के अनुसार सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय एवं बुनियादी अधिकार सुनिश्चित करे, अतः सरकार की तानाशाही की देश में कोई जगह नहीं है। बिना सामाजिक न्याय के देश का सम्पूर्ण विकास संभव नहीं है। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अल्ताफ खान ने कहा कि देश मे बड़े स्तर पर सामाजिक और आर्थिक गैरबराबरी व्याप्त है, इसे खत्म करने की जरूरत है।

इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष काज़ी इमरान लतीफ, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बीएस यादव, एसके एस राठौर, महिला उपाध्यक्ष इरम रिज़वी, प्रीति वर्मा, सानिया मिर्ज़ा, प्रदेश महासचिव अजय गुप्ता, यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषित्यन्त कटियार, एडवोकेट अमित चोपड़ा, एडवोकेट विवेक यादव, प्रदेश सचिव आयूष मिश्रा, दुर्गेश चौधरी, मुकेश अरोड़ा, ललित तिवारी, प्रतिभा मोर्य, दिवाकर यादव, विनोद कुमार पाल, प्रदेश सचिव तुषार श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रेम चौबे, कृपा निधान, बालगोविंद वर्मा, अभिषेक सिंह, जिलाध्यक्ष ललित बाल्मीकि, शुभम मौर्या, शिवम मौर्या, अनूप वर्मा, पन्नालाल निगम, उधम सिंह, अमित श्रीवास्तव, उमेश मौर्या सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

आप का स्थापना दिवस (Foundation Day) कल

आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी महेंद्र सिंह (Aam Aadmi Party's state media in-charge Mahendra Singh) ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 नवम्बर को आम आदमी पार्टी अपना 9वां स्थापना दिवस मनाएगी। जिसमें यूपी प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story