UP Nikay Chunav 2023: आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी का दावा- मेयर बने तो करेंगे नगर निगम के घोटाले उजागर

UP Nikay Chunav 2023: मुरादाबाद में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अधिवक्ता चंदन भट्ट ने कहा मेयर बने तो नगर निगम के घोटाले उजागर करेंगे।

Sudhir Goyal
Published on: 23 April 2023 8:01 PM GMT (Updated on: 23 April 2023 8:02 PM GMT)

Moradabad News: पेशे से अधिवक्ता चंदन भट्ट इस बार नगर निगम में मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी की तरफ से ताल ठोंक रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि पार्टी की छवि और उनके खुद के कामों के भरोसे जनता-जनार्दन उन्हें मौका देगी। उनका कहना है कि अगर वो मेयर की कुर्सी तक पहुंचे तो ऐसा अभूतपूर्व विकास करेंगे, जिसे शहर के लोग आने वाले वक्त तक याद रखेंगे।

नगर निगम में भ्रष्टाचार को बताया बड़ा मुद्दा

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी एडवोकेट चंदन भट्ट ने शहर के काफी ख्वाब संजो रखे हैं। हालांकि वो इससे पहले भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बताते हैं। ‘न्यूजट्रैक’ से बातचीत में चंदन भट्ट ने इस बारे में काफी बातचीत की। कहा कि वो बचपन से ही मुरादाबाद में रह रहे हैं। लेकिन उन्होंने शहर को ज्यादा विकसित होते नहीं देखा। जिसकी वजह नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि वो ताकत में आए तो सबसे पहले नगर निगम के घोटालों की जांच कराएंगे।

शहर की गंदगी को साफ कराने राजनीति में रखा कदम

चंदन भट्ट ने कहा कि शहर में जगह-जगह गंदगी का ढेर नजर आता है, जो नगर निगम की कार्यशैली पर बड़ा सवालिया निशान है। उन्होंने कहा कि उनको मौका मिलने पर वो शहर की सफाई व्यवस्था पर खास ध्यान देंगे। शहर में स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ सिविल लाइंस क्षेत्र का एक चौराहा ही दिखाई देता है। वो शहर के हर चौराहे और सड़क का सौदर्यीकरण कराएंगे।

पिता हैं पीएसी में दारोगा

आम आदमी पार्टी के मेयर प्रत्याशी चंदन भट्ट के पिता पीएसी में दारोगा पद पर तैनात हैं। वो मुरादाबाद में ही तैनात हैं। जबकि चंदन अपने पिता के एकलौते पुत्र हैं। वो 2013 से बतौर क्रिमिनल लॉयर प्रैक्टिस कर रहे हैं। वकालत के अलावा वो सामाजिक कार्यों में भी भरपूर सहयोग करते हैं। उनकी दो बहनें हैं, जो शादीशुदा हैं और शहर के बाहर रहती हैं।

Sudhir Goyal

Sudhir Goyal

Next Story