×

UP Nikay Chunav 2023: सपा सरकार में मंत्री रहे डॉ. संदीप शुक्ला को AAP ने सुलतानपुर में बनाया उम्मीदवार

UP Nikay Chunav 2023: सपा सरकार में मंत्री रहे डॉ. संदीप शुक्ला का दावा है कि जनता के सामने इस बार विकल्प के तौर पर हम ही हैं, जीत पक्की है।

Fareed Ahmed
Published on: 29 April 2023 8:08 PM GMT

UP Nikay Chunav 2023: आम आदमी पार्टी ने सुलतानपुर नगर पालिका के लिए डॉ. संदीप शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है। संदीप शुक्ला की राजनीतिक करियर की शुरुआत समाजवादी पार्टी से हुई थी। सपा सरकार में यह दर्जा प्राप्त मंत्री रह चुके हैं। इन्होंने पीसीएस की सर्विस छोड़कर राजनीति को चुना था। संदीप शुक्ला का दावा है कि उन्हें इस चुनाव में ब्राह्णणों के अलावा अन्य वर्गों का भी साथ मिलेगा। कहा कि आप की सेकुलरिज्म की छवि को देखते हुए आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। इस दौरान उन्होंने न्यूजट्रैक संवाददाता से कई मुद्दों पर खुलकर बात की थी। इस बार हम विकल्प के तौर पर जनता के बीच आये हैं।

Fareed Ahmed

Fareed Ahmed

Next Story