×

Lucknow: आप सांसद संजय सिंह ने दिखाया गोमती नदी का हाल, योगी सरकार पर साधा निशाना

Lucknow Latest News: आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने लखनऊ की गोमती नदी का वीडियो शेयर करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) पर साधा निशाना।

Bishwajeet Kumar
Published on: 19 May 2022 5:13 AM GMT
Sanjay Singh and CM Yogi Adityanath
X

Sanjay Singh - Yogi Adityanath (Image Credit : Social  Media)

Lucknow News: आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता संजय (Sanjay Singh) ने आज गुरुवार को सुबह ट्वीट करते हुए उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार पर तंज कसा। आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज सुबह ही सोशल मीडिया (Social Media) साइट ट्विटर पर उत्तर प्रदेश की लखनऊ से गोमती नदी (Gomti River) का एक वीडियो ट्वीट किया। वीडियो में संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) को जोड़ते हुए कहा कि "माननीय मुख्यमंत्री जी सुप्रभात। मुस्कुराइए कि आप लखनऊ में हैं। आदि गंगा गोमती।"

संजय सिंह का योगी सरकार पर निशाना

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय पहले भी कई मुद्दों को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साध चुके हैं। हाल ही में संजय सिंह ने अपने मुरादाबाद दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला किया था उन्होंने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी नफरत फैलाने वाली पार्टी है या बस देश में नफरत फैलाने का ही काम कर रही है।

बुलडोजर मुद्दे को लेकर भी संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा यह नफरत फैलाने की नीति के तहत देश के अलग-अलग जगहों पर बुलडोजर चला रही है। यह बुलडोजर भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक अहंकार का प्रतीक है, आए दिन यह लोग गरीबों के आशियाने को तोड़ रहे हैं।

इस दौरान संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि सबसे पहले तो भारतीय जनता पार्टी के उन नेताओं के अतिक्रमण पर बुलडोजर चलना चाहिए, जिन्होंने अवैध कब्जा कर रखा है। संजय सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश में कई बड़े बड़े अधिकारियों ने अतिक्रमण कर रखा है, आप उन पर बुलडोजर चलाइए। सीएम योगी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों की झुग्गी उजाड़ रही भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री को शर्म नहीं आती है, असली बुलडोजर तो भारतीय जनता पार्टी के हेडक्वार्टर पर चलना चाहिए।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story