×

आप का मिशन नगर निकाय, संजय सिंह ने यूपी को आठ जोन में बांटा, इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

गोमती नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संजय सिंह ने बताया कि यूपी में लगातार संगठन का विस्तार हो रहा है। पूरे उत्तर प्रदेश में अब तक लगभग 7000 वार्ड प्रभारी बनाए गए हैं, 3000 वार्ड कमेटियां बन चुकी हैं।

Rahul Singh Rajpoot
Published on: 29 Jun 2022 12:50 PM GMT
AAP leader Sanjay Singh in a PC
X

AAP leader Sanjay Singh in a PC (Image credit: Newstrack)

AAP Party: यूपी नगर निकाय चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी अपने संगठन को फिर से मजबूती के साथ खड़ा करने में लगी है। पार्टी ने बूथ स्तर और उससे नीचे मोहल्ला प्रभारी बनाकर एक-एक आदमी तक पहुंचकर अपनी पार्टी की नीतियों को पहुंचाना चाहती है। इसी के लिए मंगलवार को राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने यूपी को आठ जोन में बांटा है। सभी जोन में अध्यक्षों की नियुक्ति की है जो अपने-अपने जोन में पार्टी और संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

गोमती नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संजय सिंह ने बताया कि यूपी में लगातार संगठन का विस्तार हो रहा है। पूरे उत्तर प्रदेश में अब तक लगभग 7000 वार्ड प्रभारी बनाए गए हैं, 3000 वार्ड कमेटियां बन चुकी हैं। आम आदमी पार्टी नगरीय क्षेत्रों में मोहल्ला प्रभारी बनाने का कार्य शुरू कर रही है। बहुत जगह पर बूथ और बूथ के नीचे 25-30 घरों पर मोहल्ला प्रभारी बनाए जा रहे हैं। पार्टी एक दम निचले स्तर पर अपने संगठऩ को मजबूती के साथ खड़ा करने के लिए कार्य कर रही है। आम आदमी का संगठन इतने नीचे तक जाएगा कि हम एक-एक आदमी से जुड़ सकें और अपनी बात पहुंचा सकें। उन्होंने आज उत्तर प्रदेश के लिए आठ प्रांत अध्यक्ष, चार प्रांत प्रभारी और तीन प्रकोष्ठ अध्यक्ष के नामों की घोषणा की है।


आप के आठ प्रांत अध्यक्ष

1- बौद्ध प्रांत के प्रभारी - डा०अनुराग मिश्रा

2- रुहेलखंड प्रांत के प्रभारी - नदीम अशरफ जायसी

3- अयोध्या प्रांत के प्रभारी - विकास पटेल

4- पूर्वांचल प्रांत के प्रभारी - अभिनव राय

5- रुहेलखंड प्रांत के अध्यक्ष - मो० हैदर

6- अयोध्या प्रांत के अध्यक्ष - सूरज प्रधान

7- पूर्वांचल प्रांत के अध्यक्ष - राजेश यादव

8- काशी प्रांत के अध्यक्ष - पवन तिवारी

चार प्रांत प्रभारी की घोषणा

1-अयोध्या प्रांत- विकास पटेल

2- पूर्वांचल प्रांत- अभिनव राय

3- बौद्ध प्रांत- अनुराग मिश्र

4- रुहेलखंड प्रांत- नदीम अशरफ जायसी

नव नियुक्त प्रकोष्ठ अध्यक्ष

1- शिक्षक प्रकोष्ठ- प्रो. डीएनएनएस यादव

2- पिछड़ा प्रकोष्ठ- डॉ. एपी सिंह पाल

3- बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ- बीएन खरे

बता दें यूपी नगर निकाय चुनाव अक्टूबर या नवंबर महीने हो सकता है। इससे पहले आम आदमी पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने में लगी है। क्योंकि विधानसभा चुनाव 2022 में आप को यूपी में बुरी पराजय का सामना करना पड़ा था। इसके बाद यूपी प्रभारी संजय सिंह ने सभी कमेटियों को भंग कर अपने नए सिरे से संगठन का विस्तार करने में लगे हैं।

Rakesh Mishra

Rakesh Mishra

Next Story