×

तो क्या सच में कांग्रेस से आगे निकल गयी है आम आदमी पार्टी..!

संजय सिंह कहा कि 'आप' लखनऊ समेत कई जिलों में आटो एंबुलेंस सेवा शुरू करेगी।

Vijay Kumar Tiwari
Written By Vijay Kumar TiwariPublished By Chitra Singh
Published on: 6 May 2021 2:06 AM GMT
sanjay singh
X

एक प्रेस कांफ्रेस के दौरान आप सांसद संजय सिंह (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में मिली कामयाबी से उत्साहित आम आदमी पार्टी (AAP) काफी जोश में दिख रही है। पार्टी ने बुधवार को दावा किया कि पंचायत चुनावों ने अच्छी सफलता मिली है और वह राज्य में कांग्रेस से आगे निकलकर प्रदेश में चौथे नंबर का राजनीतिक दल बनकर उभरा है।

उत्तर प्रदेश में प्रचार प्रसार की बागडोर संभालने वाले आप के राज्यसभा सदस्य एवं प्रवक्ता संजय सिंह ने यहां एक बयान में कहा कि आम आदमी पार्टी 83 जिला पंचायत सदस्य, 300 प्रधान और 232 बीडीसी प्रत्याशियों को जिताकर प्रदेश में कांग्रेस से आगे निकल चुकी है। आप उत्तर प्रदेश में भाजपा सपा और बसपा के बाद चौथे नंबर की पार्टी बन गई है और कांग्रेस के साथ साथ कई अन्य दलों के वोट लगातार आम आदमी पार्टी को मिल रहे हैं।

'आप' शुरू करेगी आटो एंबुलेंस सेवा शुरू

संजय सिंह कहा कि प्रदेश की जनता को श्मशान की राजनीति नहीं चाहिए, बल्कि दिल्ली की तरह मुफ्त बिजली, पानी, अस्पताल और शिक्षा चाहिए। उत्तर प्रदेश में लोगों को अस्पताल जाने के लिए एंबुलेंस का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। इसलिए 'आप' लखनऊ समेत कई जिलों में आटो एंबुलेंस सेवा शुरू करेगी।

पंचायत चुनाव में हमें जनता का मिला समर्थन

संजय सिंह ने आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने आप को सुरक्षित रखते हुए कोरोना की इस आपदा के समय उत्तर प्रदेश के लोगों की पूरी मदद करें। पंचायत चुनाव में हमें जनता का खूब जमकर समर्थन भी मिला। अब हमारी जिम्मेदारी है कि हम ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करें। पार्टी के जितने भी जीते हुए और हारे हुए लोग हैं, वे सभी लोगों की सेवा में जुट जाएं।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story