×

Lucknow News: ममता सरकार के खिलाफ ABVP का हल्ला बोल, एलयू के गेट पर फूंका पुतला

Lucknow News: विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ममता बनर्जी महिला होकर भी बंगाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर खामोश हैं।

Abhishek Mishra
Published on: 11 March 2024 1:47 PM GMT
Lucknow News
X

Lucknow News : (Pic:Newstrack)

Lucknow News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एलयू में ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विद्यार्थी परिषद ने बंगाल में एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री यज्ञवल्क शुक्ला की गिरफ्तारी के खिलाफ ममता सरकार का पुतला भी फूंका। एबीवीपी की लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई ने सरकार के विरोध में जानकर नारेबाजी की।

ममता सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला और नारेबाजी की। यहां छात्रों ने ममता बनर्जी मुर्दाबाद और ममता बनर्जी होश में आओ जैसे नारे भी लगाए। विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ममता बनर्जी महिला होकर भी बंगाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर खामोश हैं। साथ ही आरोप लगाए कि संदेशखाली प्रकरण के खिलाफ बंगाल में प्रदर्शन कर रहे एबीवीपी कार्यकर्ताओं को ममता सरकार की पुलिस ने जबरन पकड़ लिया है। और पश्चिम बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।


तानाशाही पर उतरी बंगाल सरकार

इकाई अध्यक्ष जयव्रत राय ने कहा कि बंगाल के संदेशखाली में हुई घटना ममता सरकार की पोल खोल रही है। एबीवीपी ने कुछ दिनों पहले संदेशखाली प्रकरण के विरोध में प्रदर्शन किया था। लेकिन बंगाल सरकार ने एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री यज्ञवल्क शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि इस तानाशाही रवैए के कारण विद्यार्थी परिषद ने यह कदम उठाया है। बंगाल सरकार ने आंख पर पट्टी बांध रखी है। इसलिए आज एबीवीपी ने ममता सरकार का पुतला फूंका है।

कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन

लखनऊ उत्तर के एबीवीपी जिला संयोजक विक्रांत प्रताप सिंह ने कहा कि प्रश्चिम बंगाल की सरकार ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ एबीवीपी लगातार लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में एलयू की एबीवीपी इकाई ने बंगाल की ममता सरकार का पुतला फूंका है। मुख्य रूप से इस प्रदर्शन में विकास तिवारी, आदर्श यादव, अधीश श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, वैभव पांडेय, विकास मिश्रा, अनुराग मिश्रा, देवेंद्र प्रताप सिंह, वैभव जोशी, हर्षित सिंह भलेसुल्तन, अनुराग काकरन, विभाग संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री भूपेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह, सौरभ श्रीनेत, नलिन प्रताप सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Pandey

Ashish Kumar Pandey

Senior Content Writer

I have 17 years of work experience in the field of Journalism (Newspaper & Digital). Started my journalism career on 1 April 2005 as a sub-editor from Dainik Bhaskar Jaipur. After that, on January 1, 2008, I worked as a sub editor in I- Next News Paper (Hindi Daily) till July 31, 2009. During this I handled the responsibility of the National Desk. From August 1, 2009 to September 13, 2010, worked in Amar Ujala on National Desk and City Desk in Bareilly and Moradabad as Senior Sub Editor. From 15 September 2010 to 31 October 2011, worked as Senior Sub Editor/Senior Reporter in Hindustan newspaper Bareilly. From November 1, 2011, worked in Gwalior on the post of Chief Sub Editor in Rajasthan Patrika Hindi daily newspaper. From July 1, 2017 to January 31, 2019, worked in Patrika Dotcom Hindi Web portal, Lucknow. Worked as News Editor in Amrit Prabhat from 1 February 2019 till 31 January 2021. During my career I got opportunity to work at General Desk, Sports, City Desk and have vast experience of journalism business. Whatever responsibilities were given, I accepted it with a challenge and performed it well. My Qualifications : - ‌MA Political Science from Gorakhpur University, Gorakhpur ‌PG Diploma in Mass Communication - Guru Jamveshwar University Hisar, Haryana My Interests: Reading, writing, playing, traveling. Interest in Media: Special interest in political news and also in the field of sports, crime, health etc.

Next Story