×

लड़कों को देखकर अश्लील इशारे करती थीं ये महिला, किया ऐसा कारनामा,पहुंच गई जेल

अभियोजन अधिकारी ने बताया कि जिले में पहली बार अश्लील हरकतें करने के मामले में किसी महिला को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई है। मुकदमे की सुनवाई एसीजेएम-प्रथम कोर्ट में न्यायाधीश प्रशांत कुमार सिंह ने की।

Aditya Mishra
Published on: 4 March 2021 10:40 AM GMT
लड़कों को देखकर अश्लील इशारे करती थीं ये महिला, किया ऐसा कारनामा,पहुंच गई जेल
X
गश्त कर रहे एसआई बालेंद्र सिंह वहां पहुंचे और आरोपियों की हरकतें देख उनके खिलाफ अश्लील हरकतें करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।

लखनऊ: यूपी के मुजफ्फरनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को एसीजेएम (प्रथम) कोर्ट ने अश्लील हरकत करने के जुर्म में 2 दिन कैद की सजा सुनाई है।

साथ ही उसके ऊपर 5 हजार का जुर्माना भी लगा है। मुजफ्फरनगर जिले में पहली बार किसी महिला को कोर्ट द्वारा अश्लील हरकतें करने पर सजा सुनाई गई है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला लड़कों और पुरुषों की तरफ देखकर गंदे-गंदे इशारे करती थी। उन्हें अपने पास बुलाती थी। पुलिस ने इस महिला को अश्लील हरकतें करते रंगे हाथों पकड़ा था।

IAS की दरियादिली: बुजुर्ग चने वाले बाबा को किया सम्मानित, दिए 11 हजार कैश

Woman लड़कों को देखकर अश्लील इशारे करती थीं ये महिला, किया ऐसा कारनामा,पहुंच गई जेल (प्रतीकात्मक फोटो: सोशल मीडिया)

क्या है ये पूरा मामला

ये मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र का है। गांव सहावली स्थित नाले की पटरी मार्ग पर 25 सितंबर 2016 को तीन महिलाएं व दो पुरुष सार्वजनिक रूप से आपस में अश्लील हरकतें कर रहे थे।

गश्त कर रहे एसआई बालेंद्र सिंह वहां पहुंचे और आरोपियों की हरकतें देख उनके खिलाफ अश्लील हरकतें करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। अच्छे घरों के लड़के उसके नाम से ही घबराने लगते थे।

यूपी विधानसभा का सत्र समाप्त, कुल 18 विधेयक पारित

Woman लड़कों को देखकर अश्लील इशारे करती थीं ये महिला, किया ऐसा कारनामा,पहुंच गई जेल (प्रतीकात्मक फोटो: सोशल मीडिया)

जिले में पहली बार अश्लील हरकतें करने पर महिला को सजा

मुकदमे की सुनवाई एसीजेएम-प्रथम कोर्ट में न्यायाधीश प्रशांत कुमार सिंह ने की। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी रामअवतार सिंह ने बताया कि सुनवाई के दौरान दो महिलाओं व दो पुरुषों की फाइल अलग कर दी गई।

जबकि पांचवीं महिला पचेंडा रोड निवासी महिला को न्यायाधीश ने पेश किए गए साक्ष्य व गवाहों के आधार पर बुधवार को अश्लील हरकतें करने में दोषी करार दिया।

न्यायाधीश ने दोषी महिला अभियुक्त को दो दिन के कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियोजन अधिकारी ने बताया कि जिले में पहली बार अश्लील हरकतें करने के मामले में किसी महिला को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई गई है।

जून में शुरू होगा गोरखपुर कारखाने में यूरिया का प्रोडक्शन, PM मोदी करेंगे लोकार्पण

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story