×

Lucknow News: दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बनेगी कार्ययोजना, 18 मई को विभागों की समन्वय बैठक

Lucknow News: यूपी में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियान कार्ययोजना बनाने की तैयार जाएगी।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 16 May 2022 6:53 AM GMT
Yogi government
X

सड़क और आग दुर्घटनाओं को रोकने के बनेगी जागरूक कार्ययोजना (social media)

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यूपी सरकार अब एक नई पहल करने जा रही है। इसके लिए पुलिस, यातायात, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, परिवहन, नगर विकास, पीडब्ल्यूडी आदि संबंधित विभागों के परस्पर समन्वय के साथ जागरूकता अभियान की कार्ययोजना तैयार की जाएगी। साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों को इसमें शामिल किया जाएगा। आगामी 18 मई को इस कार्ययोजना के साथ प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ संवाद होगा, जिसके बाद सड़क सुरक्षा अभियान प्रारंभ होगा।

'प्रधानाचार्यों विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कराया जाए'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि माध्यमिक स्कूलों में बच्चों को यातायात नियमों के पालन के लिए विशेष प्रयास किए जाने की जरूरत है। ट्रैफिक नियमों के पालन का संस्कार बच्चों को शुरुआत से ही दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के संबंध में प्रधानाचार्यों विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कराया जाए। साथ ही अभिभावकों के साथ भी विद्यालयों में बैठक हो। योगी ने कहा कि स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता विषयक प्रभात फेरी निकाली जानी चाहिए। लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते हुए पालन करने के लिए जागरूक किया जाए।
योगी आदित्यनाथ ने कहा किसड़कों पर स्पीड ब्रेकर की खराब डिजाइन आए दिन दुर्घटनाओं का कारक बनती है। इस दिशा में विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। फिटनेस के मानकों पर फेल बसों को किसी भी दशा में सड़क पर न चलने दिया जाए।
योगी ने यह भी कहा कि सभी बहुमंजिला भवनों, अस्पतालों, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि में अग्निशमन व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण किया जाए। पूरे प्रदेश में तत्काल अभियान चलाकर यह कार्य किया जाए। सभी फायर स्टेशन पूरी मुस्तैदी से कार्यरत रहें।
कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री को बताया गया एक्टिव केस
कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री को बताया गया कि प्रदेश में कुल 1097 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में 138 नए केस की पुष्टि हुई, जिसमें, गौतमबुद्ध नगर में 70, गाजियाबाद में 20, लखनऊ में 11 नए केस शामिल हैं। इसी अवधि में 186 लोग स्वस्थ भी हुए।
इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन जिलों में केस अधिक मिल रहे हैं वहां सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाया जाना अनिवार्य है। इसे लागू कराएं। लोगों को जागरूक करें। पॉजिटिव पाए गए लोगों के स्वास्थ्य पर सतत नजर रखी जाए।
उत्तर प्रदेश में कोविड टीके की 32 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है। जबकि 11 करोड़ 29 लाख से अधिक कोविड टेस्ट भी किए जा चुके हैं। 18+ आयु की पूरी आबादी को टीके की कम से कम एक डोज लग चुकी है, जबकि 90.53% वयस्क लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है। 15 से 17 आयु वर्ग में 96.24% से अधिक किशोरों को पहली खुराक मिल चुकी है और 71.67% से किशोरों को दोनों डोज लग चुकी है। 12 से 14 आयु वर्ग में 75.20% से अधिक बच्चे टीकाकवर पा चुके हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story