×

शोक में Bollywood: यूपी की इस अभिनेत्री ने दी ऋषि कपूर को श्रंद्धाजलि

देश में जारी कोरोना महामारी के प्रकोप के बीच पिछले 24 घंटे में फिल्म जगत की दो बड़ी हस्तियों के अचानक चले जाने से पूरे देश में शोक की लहर है।

Aradhya Tripathi
Published on: 30 April 2020 8:01 AM GMT
शोक में Bollywood: यूपी की इस अभिनेत्री ने दी ऋषि कपूर को श्रंद्धाजलि
X
rshikpr

मेरठ: देश में एक तरफ कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है। तो वहीं दूसरी ओर पिछले 24 घंटे में फिल्म जगत की दो बड़ी हस्तियों के अचानक चले जाने से पूरे देश में शोक की लहर है। आज इलाज के दौरान बॉलीवुड के जानेमाने दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की मृत्यु हो गई। जिसके बाद से पूरे देश में गम का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में आज उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ में बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल ने ऋषि कपूर को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की है।

अभिनेत्री ने दी श्रद्धांजलि

गरिमा अग्रवाल ने कहा की उन्हें अभिनेता श्री ऋषि कपूर जी के असामयिक निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। कैंसर से जूझ रहे थे ऋषि जी। जाने कौन सी हवा चल रही है जो सब समेटती जा रही है। यूं एक साथ ऐसी खबरें आत्मा को हिला देती हैं। वह एक मंझे हुए कलाकार एवं बहुत अच्छे इंसान थे।

अपने अभिनय के दम पर उन्होंने पूरे फिल्म जगत पर बादशाहत कायम की। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार ,नीतू सिंह जी ,रणवीर कपूर जी को दुःख सहने का संबल दें। ॐ शान्ति शान्ति।

ये भी पढ़ें- लॉकडाउन: ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन के लिए बेटी रिद्धिमा ने सरकार से मांगी इजाजत

लॉकडाउन के चलते नहीं कर सकते अंतिम दर्शन

वहीं आपको बता दें कि एक साथ देश के दो जाने माने अभिनेताओं के चले जाने से देश को बहुत बड़ी क्षति हुई है। यह कभी भी पूरी नहीं हो पाएगी। तो वही दूसरी ओर उनके चाहने वालों में भी एक अलग ही दुख की लहर दौड़ चुकी है। सभी इस दुख की घड़ी में सोशल साइट के माध्यम से ही अपना दुख इस लॉक डाउन में जाहिर कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- इस संकट की घड़ी में बंदरों को फल खिलाते मुबारक अली, देखें तस्वीरें

लॉकडाउन के चलते उनके चाहने वाले उनके अंतिम दर्शन भी नहीं कर सकते। ऐसे में उन फैन्स की पीड़ा और भी बढ़ जाती है जो इन दिग्गजों को अपनी जान मानते थे। और इन्हें बे-इन्तेहां मोहब्बत करते थे। ईश्वर इन महान शख्सियतों की आत्मा को शांति प्रदान करे। न्यूज़ ट्रेक भी आज इन दो महान शख्सियतों को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

सादिक़ खान

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story