Lucknow News: अपर मुख्य सचिव वन ने अधिकारियों के साथ की बैठक, वृक्षारोपण को प्राथमिकता देने पर वार्ता

Lucknow News: बैठक में राज्य पक्षी- सारस वेट लैंड, राज्य पशु- बारहसिंघा सेंचुरी, राज्य राज्य पुष्प- 'टेसू' हेतु पलाश वन को विकसित करने पर चर्चा हुई।

Network
Newstrack Network
Published on: 10 July 2024 3:02 AM GMT
Lucknow News: अपर मुख्य सचिव वन ने अधिकारियों के साथ की बैठक, वृक्षारोपण को प्राथमिकता देने पर वार्ता
X

अपर मुख्य सचिव वन मनोज सिंह ने की बैठक। (Pic: Newstrack)

Lucknow News: 9 जुलाई 2024 मंगलवार को वन विभाग मुख्यालय लखनऊ में अपर मुख्य सचिव वन मनोज सिंह एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक /विभागाध्यक्ष वन विभाग एस के शर्मा, संजय श्रीवास्तव एवं सुनील चौधरी के साथ लोक भारती केंद्रीय टोली की बैठक हुई। जिसमें प्रत्येक जनपद में हरियाली अभियान को गति देने तथा हरी शंकरी वृक्षारोपण को प्राथमिकता देने के साथ-साथ कुछ अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर वार्ता की गई।

इन विषयों पर हुई चर्चा


(1) लखनऊ में 11 जुलाई को वन विभाग मुख्यालय के पारिजात सभागार में DFO लखनऊ के साथ लखनऊ महानगर एवं जिले के 75 स्वयसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं लोकभारती की टोली के साथ हरिशंकरी रोपण एवं हरियाली अभियान को प्रभावी एवं उत्तरदायी बनाने के लिए योजना बैठक होगी। इसी प्रकार सभी जिलों में बैठकें आयोजित होंगी।

(2) प्रदेश के सभी अमृत सरोवरों पर हरिशंकरी रोपण के साथ ग्राम वन का रोपण किया जाए। इस हेतु ग्राम विकास विभाग और पंचायती राज विभाग से वार्ता की जाए।

(3) कुछ जिलों, विशेषतः सीतापुर, संत कबीर नगर, प्रतापगढ़ और शाहजहांपुर के जिलाधिकारी एवं DFO से वार्ता कर सामाजिक सहयोग को जोड़ जाए।

(4) वन विभाग के प्रत्येक विशिष्ट वनारोपण के साथ कम-से-कम एक हरिशंकरी का रोपण अवश्य किया जाए।

(5) प्रदेश में मिश्रित/पंच स्तरीय वन का मांडल बीज रोपण विधि द्वारा विकसित किया जाए जो जैव विविधता संरक्षक, जलसंधारक एवं औषधीय गुणों से युक्त वृक्षों के साथ उपयोगी लकड़ी (टिंबर) के अनुरूप हो।

(6) उत्तर प्रदेश के राज्य चिन्हों की सेंचुरी/वन/पार्क विकसित किए जाएं।

  • राज्य पक्षी- सारस वेट लैंड।
  • राज्य पशु- बारहसिंघा सेंचुरी।
  • राज्य राज्य पुष्प- 'टेसू' हेतु पलाश वन।

उपरोक्त विषयों पर परस्पर चर्चा, परामर्श एवं क्रियान्वयन पर सहमति बनी।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर लोकभारती की टोली में प्रेम सागर त्रिपाठी, संयोजक, हरियाली अभियान लोक भारती, बृजेंद्र पाल सिंह राष्ट्रीय संगठन मंत्री, गोपाल उपाध्याय राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री, श्रीकृष्ण चौधरी संपर्क प्रमुख, हरिशंकरी माला अभियान प्रमुख सुरेन्द्र नाथ शुक्ला (पूर्व DFO), कमलेश गुप्ता व्यवस्था प्रमुख एवं केंद्रीय टोली के सदस्य कैप्टन सुभाष ओझा व शेखर त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story