×

कानपुर कांड में नया खुलासा, विकास ने घर पर ही छिपाये थे सबूत, मिला ये सामान

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिकरू गाँव में 2 जुलाई के गोलीकांड को लेकर यूपी पुलिस के एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने मंगलवार को जानकारी दी

Shivani
Published on: 14 July 2020 6:08 AM GMT
कानपुर कांड में नया खुलासा, विकास ने घर पर ही छिपाये थे सबूत, मिला ये सामान
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बिकरू गाँव में 2 जुलाई के गोलीकांड को लेकर यूपी पुलिस के एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने मंगलवार को जानकारी दी। उन्होंने कानपुर गोलीकांड में शहीद आठ सिपाहियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का खुलासा किया और विकास दुबे के घर से पुलिस से लूटी गयी AK-47 रायफल की बरामदगी दिखाई।

एडीजी प्रशांत कुमार ने कानपुर काण्ड की दी पूरी अपडेट

कानपुर काण्ड को लेकर एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मीडिया को जानकार दी कि कानपुर कांड में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद लूटे गए असलहों की बरामदगी के लिए कई टीमें लगाई गई थी, उन्होंने विकास दुबे के घर से लुटे गए AK-47 और इंसास राइफल की बरामदगी कर ली है।

पुलिस से लूटी AK-47 राइफल बरामद

वहीं विकास गैंग के फरार चल रहे 50 हजार के इनामी शशिकांत को गिरफ्तार कर लिया गया। उसी की निशानदेही पर विकास दुबे के घर से पुलिस की लूटी हुई AK 47 और 17 बुलेट्स मिली हैं। इसके अलावा गिरफ्तार शशिकांत के घर से इंसास राइफल और जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं।

ये भी पढ़ें-पायलट को कांग्रेस के इन चाणक्य ने 15 बार किया फोन, पार्टी ने की ये पेशकश

गोलीकांड में शामिल 50 हजार का फरारी शशिकांत गिरफ्तार

बताया गया कि शशिकांत भी 2 जुलाई के गोलीकांड में शामिल था। पूछताछ में उसने हत्याकांड की वारदात में शामिल होने की बात को कबूला है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था।

कानपुर एनकाउंटर में अब तक इनपर कार्रवाई:

एडीजी ने बताया कि इस पूरे प्रकरण में 21 आरोपी थे, जिनमे से मुख्य आरोपी विकास दुबे समेत 6 अपराधी एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। बता दें कि इनमे नाम हैं-गैंगस्टर विकास दुबे, राजाराम, अतुल दुबे, अमर दुबे, प्रभात मिश्रा और प्रवीण दुबे है। इसके अलावा चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमे श्यामू वाजपेयी, जहान यादव, दयाशंकर अग्निहोत्री और शशिकांत शामिल हैं।

11 आरोपी फरार:

वहीं नामजद 21 आरोपियों में से 11 अभियुक्त अभी भी फरार हैं। जिनकी गिरफ़्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। एडीजी लॉ एंड आर्डर ने बताया कि मुंबई पुलिस ने गुड्डन त्रिवेदी और सोनू तिवारी को गिरफ्तार किया है। दोनों को यूपी पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर यूपी ला रही है।

8 पुलिसकर्मियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की दी जानकारी:

एडीजी लॉ एंड आर्डर ने शहीद पुलिसकर्मियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर खुलासा करते हुए बताया कि CO देवेंद्र मिश्रा समेत सभी पुलिसकर्मियों की बड़ी ही बेरहमी से हत्या की गई।हत्या करने के लिए धारधार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक CO देवेंद्र मिश्रा को 4 गोली मारी गई, जिसमे से तीन उनके शरीर से पार हो गई। 1 गोली सिर में, एक छाती में और 2 पेट में मारी गई। इसके अलावा उनके पैर को भी काटा गया। पोस्टमार्टम की माने तो सभी गोली प्वाइंट ब्लैंक रेंज से मारी गई। वहीं 3 पुलिसकर्मियों को सिर पर और 1 को चेहरे पर गोली है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story