TRENDING TAGS :
मॉर्निंग वॉक पर निकले वकील पर ताबड़तोड़ फायरिंग, आरोपी फरार
इलाहाबाद: मॉर्निंग वॉक पर रविवार सुबह निकले वकील सुमित पर बाइक सवार दो हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल वकील को स्वरुप रानी नेहरु हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। इस घटना के बाद कई वकीलों ने सुमित पर हमला करने वालो की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। बता दें कि सुमित अधिवक्ता संघ का चुनाव भी लड़ चुके हैं।
क्या है मामला ?
-घटना इलाहाबाद के शिवकुटी इलाके के स्टेनली रोड की है।
-जहां वकील सुमित पांडेय रविवार सुबह मार्निग वॉक पर निकले थे।
-तभी बाइक सवार दो हमलावरों ने सुमित पर ताबड़तोड़ तीन फायर कर दिए।
-इस फायरिंग में वकील सुमित को दो गोलियां को लगी।
मौके पर पहुंचे पुलिस और आला अधिकारी
-इस घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में वकीलों के साथ कई थानो की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
-घायल अवस्था में सुमित को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
-जहां सुमित के परिजनों की राय के बाद उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें ... VIDEO: मोबाइल सर्विस सेंटर में दबंगों ने निकाली पिस्टल, CCTV में कैद हंगामा
आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग
-मामला वकीलों से जुड़ा होने के कारण भारी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी स्वरूप रानी नेहरु हॉस्पिटल में मौजूद रहे।
-घटना के बाद आक्रोशित वकीलों ने हॉस्पिटल पहुंचे अधिकारियो से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात को लेकर नोकझोंक के साथ धक्का-मुक्की भी हुई।
-एस पी सिटी राजेश यादव का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।