×

चौधरी अजित सिंह के निधन के बाद 25 को रालोद में नए अध्यक्ष की होगी ताजपोशी

पिछले तीन दशकों से किसानों की राजनीति करने वाले राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के निधन के बाद आपातकालीन बैठक आगामी 25 मई बुलाई जा रही है।

Shreedhar Agnihotri
Written By Shreedhar AgnihotriPublished By Shweta
Published on: 19 May 2021 12:06 PM GMT (Updated on: 19 May 2021 12:54 PM GMT)
अजित सिंह
X

अजित सिंह (फाइल फोटो सोशल मीडिया)

लखनऊः पिछले तीन दशकों से किसानों की राजनीति करने वाले राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के निधन के बाद रिक्त हुए स्थान के लिए पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक आपातकालीन बैठक आगामी 25 मई को पूर्वान्ह 11 बुलाई जा रही है। इसमें अध्यक्ष पद की नियुक्ति पर विचार विमर्श किया जाएगा। इस बात की शत प्रतिशत संभावना है कि इस बैठक में पार्टी के उपाध्यक्ष और चौधरी अजित सिंह के पुत्र जयंत चौधरी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुन लिया जाएगा। बैठक की जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने दी।

बताते चलें कि देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौघरी चरण सिंह ने इस पार्टी की स्थापना सत्तर के दशक में की थी। इसके बाद अस्सी के दशक में पार्टी की कमान उनके पुत्र चौधरी अजित सिंह ने संभाल ली। इस अवधि में चौधरी अजित सिंह की केंद्र और प्रदेश की राजनीति में खूब दखलंदाजी होती रही।

इसके बाद उनके पुत्र जयंत चौधरी ने भी राजनीति में पदार्पण किया और वह मथुरा से सांसद भी बने। वह लोकसभा में विभिन्न समितियों के सदस्य भी रह चुके हैं। लेकिन 2014 का लोकसभा का चुनाव वह मोदी लहर के चलते हार गए। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई कर चुके जयंत चौधरी ने हाल ही में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन में किसानों का पूरा साथ दिया। जिसके बाद वह एक बार फिर चर्चा में आ गए।

आपको बता दें कि 27 सितम्बर 1978 को जन्में जयन्त चौधरी की हाल के वर्षो में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लोकप्रियता काफी बढ़ी है। चौधरी अजित सिंह भी अपने बेटे जयन्त चौधरी को पार्टी की कमान सौंपना चाहते थें लेकिन इधर कुछ महीनों से वह अस्वस्थ हो गए थें। जिसके कारण उनकी ताजपोशी नहीं हो सकी। गत मंगलवार को स्व अजित सिंह की तेरहवीं होने के बाद अब उनके बेटे जयंत चौधरी का पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय है।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shweta

Shweta

Next Story