×

Sonbhadra News: पत्नी की हत्या कर शव को बोरे में किया पैक, फावड़े से वार कर ली जान

Sonbhadra News: म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुसुम्हा गांव में शनिवार देर रात घरेलू मसले को लेकर खफा पति ने पहले लाठी-डंडे से पीटा फिर फावड़े से वारकर पत्नी की हत्या कर दी।

Kaushlendra Pandey
Published on: 11 Sep 2022 2:37 AM GMT (Updated on: 11 Sep 2022 3:04 AM GMT)
After killing the wife in Sonbhadra, the dead body was packed in a sack, beaten to death with sticks
X

सोनभद्र: पत्नी की हत्या कर शव को बोरे में किया पैक: Photo- Social Media

Sonbhadra News: म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुसुम्हा गांव में शनिवार की देर रात एक खौफनाक वारदात सामने आई। बगैर पूछे मायके जाने से खफा, पति ने फावड़े से वार कर पत्नी की हत्या की। इसके बाद लाश गायब करने के नियत से, शव को बोरे में पैक कर दिया। तभी इस वारदात पर ग्रामीणों की नजर पड़ गई और आरोपी वहां से फरार हो गया। जैसे ही गांव के लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। म्योरपुर पुलिस ने जहां मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी मुख्यालय कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी दुद्धी आशीष मिश्रा भी रात 10.30 बजे के करीब मौके पर पहुंच गए। देर रात तक मामले की छानबीन चलती रही। ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेने के साथ ही म्योरपुर पुलिस को जल्द मामले के खुलासे के निर्देश दिया। उधर एसपी डॉ. यशवीर सिंह की तरफ से भी मामले के जल्द खुलासे के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी हुई है।

बताते हैं कि रीता (30) और उसके पति पप्पू पटेल (35) निवासी कुसुम्हा थाना म्योरपुर के बीच घरेलू मसले को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। इसी बीच वह पति से बगैर पूछे मायके चली गई। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार को वह घर वापस लौटी तो रात म़े दोनों में इसको लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसके बाद पप्पू पटेल ने पत्नी की पिटाई करने के साथ ही, फावड़े से वार कर हत्या कर दी। बताते हैं कि घटना का किसी को पता ना चलने पाए, इसके लिए उसने लाश को बोरे में भरकर, ठिकाने लगाने की योजना बना ली। तब तक इसकी भनक पड़ोसियों को लग गई और उन्होंने घटना से प्रधान को अवगत कराया। बताया जाता है कि जब प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार ग्रामीणों के साथ उसके घर पहुंचे तो देखा कि पप्पू पटेल पत्नी के शव को बोरे में भरकर उसे ठिकाने लगाने की तैयारी में जुटा हुआ था। गांव को लोगों को आया देख आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जैसे ही वारदात की जानकारी पुलिस को मिली महकमे में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक म्योरपुर अश्वनी त्रिपाठी ने वाकए की जानकारी अधिकारियों को देने के साथ ही, मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी मुख्यालय कालू सिंह कुसुम्हा गांव पहुंच गए। उनके साथ क्षेत्राधिकारी दुद्धी आशीष मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली और कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। म्योरपुर पुलिस को मामले के जल्द खुलासे के निर्देश दिए। बताया गया कि पारिवारिक विवाद में पति ने ही पत्नी की हत्या कर दी है। घटना की जांच कराई जा रही है। आरोपी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story