×

Sonbhadra News: महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, वायरल की धमकी देकर करता रहा हैवानियत

Sonbhadra News: सोनभद्र में एक गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार जबरिया संबंध बनाने का मामला सामने आया है।

Kaushlendra Pandey
Published on: 25 Dec 2022 10:18 AM GMT
Video made after raping a woman in Sonbhadra
X

सोनभद्र में महिला से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो: Photo- Newstrack

Sonbhadra News: बभनी थाना क्षेत्र (Babhni police station area) के एक गांव में एक महिला के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार जबरिया संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने पहली बार छह अगस्त को उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। इसके बाद उसकी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर उसे अपना शिकार बनाता रहा। पीड़िता ने पुलिस की मदद ली और कार्यवाही की मांग की। दी गई तहरीर में पीड़िता ने बभनी थाना क्षेत्र के मचबंधवा गांव निवासी एक व्यक्ति पर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर धमकी देने, कई बार जबरिया संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

दुष्कर्म वीडियो बनाया, वायरल करने की दी धमकी

पुलिस को दी तहरीर में उसका कहना है कि आरोपी ने पहले उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका अश्लील वीडियो बनाया और उसे वायरल करने धमकी देकर जबरिया संबध बनाता रहा।

शनिवार को पति के साथ पीड़िता बभनी थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई जिस पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिह के मुताबिक आरोपी सुनील कुमार के विरुद्ध धारा 376 (2N), 504, 506 आईपीसी, 67आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Sonbhadra: पशुपतिनाथ दर्शन करने गए युवक की सड़क हादसे में मौत

नेपाल के पशुपतिनाथ धाम दर्शन करने के लिए गए सोनभद्र निवासी युवक की सड़क दुर्घटना में मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया है। बताते हैं कि रौप निवासी संदीप कुमार दुबे ( 30 ) पुत्र ब्रह्मदत्त दुबे तीन-चार दिन पूर्व नेपाल पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के लिए गए हुए थे। शनिवार की देर शाम परिवार के लोगों को उनकी सड़क हादसे में मौत होने की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। लोग भी अचानक मृत्यु की खबर सुनकर स्तब्ध रह गए। घटना की जानकारी के बाद परिजन नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story