×

प्रेमिका की बेटी से की जबरदस्ती तो उसने कर दी प्रेमी की हत्या, घर में दफना दिया शव

By
Published on: 29 Sep 2016 6:40 AM GMT
प्रेमिका की बेटी से की जबरदस्ती तो उसने कर दी प्रेमी की हत्या, घर में दफना दिया शव
X

shahjahanpur-murder

शाहजहांपुरः बीस दिन पहले लापता हुए ठेकेदार का शव उसकी प्रेमिका के घर से बरामद हुआ है। ठेकेदार जिससे प्यार करता था उसी ने उसकी हत्या की और अपने घर में ही गढ्ढा खोदकर शव को दफना दिया। ठेकेदार के बेटे ने बीस दिन पहले पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने ठेकेदार के फोन नंबर की कॉल डिटेल निकलवाने के बाद आरोपी महिला उसकी बेटी समेत सभी लोगों को अरेस्ट कर लिया है।

आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर...

murder

क्या है पूरा मामला?

-ठेकेदार शराफत कटरा थाना क्षेत्र के स्माईलनगर मोहल्ले में रहते थे।

-उनके एक कमला नाम की महिला से अवैध संबंध थे।

-उस महिला की एक बेटी भी है।

-बीस दिन पहले महिला ने फोन कर शराफत को रात में अपने घर बुलाया।

-शराफत अपने घर बगैर कुछ बताए उस महिला के घर चले गए।

-उसके बाद जब वह पूरी घर नहीं पहुंचे तो शराफत के बेटे राजू ने पिता को ढूंढने की कोशिश की।

-कुछ न पता चलने पर बेटे राजू ने कटरा पुलिस को सूचना दी।

-पुलिस ने राजू की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

-कुछ दिन बाद थाना जैतापुर क्षेत्र के जंगल में एक प्लेटिना बाईक बरामद हुई।

-बरामद हुई बाईक शराफत की थी जिससे वह अपने घर से निकले थे।

-पुलिस का शक अब किसी घटना की ओर इशारा कर रहा था।

-कटरा पुलिस ने शराफत का फोन नंबर सर्विलांस पर लगा दिया और कॉल डिटेल निकलवाई।

-इसमें कमला नाम की महिला से उस रात बात हुई थी।

-कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने उस महिला से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया।

आगे की स्लाइड में पढ़िए क्या कहा आरोपी महिला ने...

murder2

क्या कहा आरोपी महिला ने?

आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि उसके और शराफत के पिछले कई सालों से अवैध संबंध थे। उसी ने बीस दिन पहले फोन करके अपने घर बुलाया था। रात में उसकी नीयत उसकी बेटी अर्चना पर खराब हो गई। वह उससे जबरदस्ती करने लगा। ये देखकर घर में मौजूद महिला कमला पत्नी प्रमोद, पुत्री अर्चना, दमाद मनोज, और जेठ का पुत्र सोनू को गुस्सा आ गया। सभी ने मिलकर शराफत का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपी महिला की माने तो हत्या करने के बाद उसने उसके शरीर पर से सभी कपङे उतार दिए बस एक अंडरवियर छोङ दिया था। शव को गायब करने के लिए रात में ही घर में एक चार फिट का गहरा गढ्ढा खोदा उसमें शव को दफना दिया। इतना ही नहीं महिला ने शव को गलाने के लिए उस पर नमक भी डाला था। शराफत की मोटर साइकिल को रसेवंन गांव के पास कोटा नाले में डाल दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला की निशानदेही पर शव बरामद कर सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

murder1

क्या कहते हैं एसओ नरेंद्र यादव?

-बीस दिन पहले एक ठेकेदार लापता हो गए थे।

-उसकी तलाश की जा रही थी लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था।

-लापता ठेकेदार के कॉल डिटेल से पता चला कि उसके एक महिला से अवैध संबंध थे।

-उसी महिला ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

-उसके शव को अपने ही घर में गढ्ढे में दफना दिया था।

-आरोपी महिला की निशानदेही पर महिला और उसकी बेटी समेत चार लोगों को अरेस्ट कर लिया है।

Next Story