Hathras Rape Case: दुष्कर्म के बाद युवती का हाथ-पैर बांधकर छत पर डाला, मुकदमा दर्ज

Hathras News Today: उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में एक दुष्कर्म की घटना की खबर सामने आई है। जिसमें दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने युवती का हाथ-पैर बांधकर छत लुढ़का दिया।

G Singh
Report G SinghPublished By Shashi kant gautam
Published on: 16 May 2022 2:36 PM GMT
After rape in Hathras, the girl tied her hands and feet and put her on the terrace, case filed
X

हाथरस: दुष्कर्म के बाद युवती का हाथ-पैर बांधकर छत पर डाला: Design Photo - Newstrack

Hathras News: उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में एक दुष्कर्म की घटना की खबर सामने आई है। जिसमें दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने युवती का हाथ-पैर बांधकर छत लुढ़का दिया। यह मामला कोतवाली हसायन क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि रात को करीब तीन बजे गायब हुई युवती, पड़ोस के ही रहने वाले व्यक्ति की छत पर हाथ-पैर बंधे हुए मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई। आरोपी की पुलिस तलाश कर रही ।

हसायन क्षेत्र के एक गांव में हाथ-पैर बांधीकर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। युवती के भाई ने बताया कि उसकी बहन रात को अपने घर के बरामदे में सो रही थी। रात को करीब ढाई-तीन बजे उसकी बहन अचानक से गायब हो गई। यह जानकर परिजन परेशान हो गए और उसकी तलाश में जुट गए। सुबह हो गई, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच पड़ोस के एक व्यक्ति ने युवती के भाई को फोन करके जानकारी दी कि उसकी बहन छत पर हाथ पैर बंधे हुए पड़ी है। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो युवती हाथ-पांच चुन्नी से बंधे हुए थे, वह पड़ी हुई थी।

युवती ने बताई आप बीती

छत पर पहुंचे परिजन ने युवती के मुंह से कपड़ा निकाला तो वह रोने लगी और उसने बताया कि रात को सो रही थी। इसी बीच वहां पर रात को करीब ढाई बजे पड़ोस में रहने वाला नीरज नाम का युवक आया और उसे चादर से मुंह दबाकर अपने मकान की दूसरी मंजिल पर उठा ले गया। जहां पर उसके हाथ पांव बांधकर आरोपी ने दुष्कर्म किया और फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद युवती के पडोसी के मकान की छत पर डाल कर चला गया।

मामले की सूचना के बाद पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी

दुष्कर्म की सूचना के बाद इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली। यहां पर पहुंचे कोतवाली हसायन प्रभारी श्याम सिंह ने लोगों से पूछताछ की। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story