×

Agra Accident Video: बहादुर बहनों के हौसले को सलाम, कूदी यमुना में और बचाई चार युवकों की जान

Agra Accident Video: आगरा जिले में 'बहादुर बहनों' ने बड़ा कारनामा कर दिखाया। बहादुर बहनों ने यमुना नदी में डूब रहे चार युवकों को अपनी जान पर खेलकर बचाया।

Rahul Singh
Published on: 10 Jun 2022 3:03 PM GMT
X

Agra Accident Video

Agra Video Viral: आगरा की बहादुर बहनों के हर तरफ चर्चे, यमुना में डूब रहे चार युवकों की ऐसे बचाई जान। यमुना ने डूब रहे 4 युवको की जान बचाई । बहनो की बहादुरी के किस्से घर घर मे। डौकी थाना क्षेत्र के महल बादशाही गांव का मामला। यूपी के आगरा जिले में 'बहादुर बहनों' ने बड़ा कारनामा कर दिखाया है। बहादुर बहनों ने यमुना नदी (Yamuna river In Agra) में डूब रहे चार युवकों को अपनी जान पर खेलकर बचाया। इन बहनों की बहादुरी के किस्से पूरे क्षेत्र में हो रहे हैं। गांव के लोग अपनी बहादुर बेटियों पर आज गर्व कर रहा है।

क्या है मामला?

यह मामला आगरा जिले के मामला डौकी थाना क्षेत्र के महल बादशाही गांव का है। गांव में दो चचेरी बहनें मिथिलेश और आशा वर्मा रहती है। दोनों हाईस्कूल की छात्रा है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे आशा और मिथिलेश यमुना नदी में नहाने गई थी। दोनों नदी में नहा रही थी, तभी उन्हें चार युवक डूबते हुए नजर आए। देखते ही दोनों बहनों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर डूब रहे युवकों की जान बचाई। आशा और मिथिलेश ने एक-एक कर नदी में डूब रहे चारों युवको को जिंदा नदी से बाहर लाया।

नहीं की जान की परवाह

प्रत्यक्षदर्शियों और उन युवकों ने बताया कि, दोनों बहनों ने पहले एक युवक को यमुना नदी से बाहर निकाला। फिर दूसरे, तीसरे और चौथे युवक को भी बहादुरी दिखाते हुए जिंदा बाहर लाई। हालांकि, उन्होंने बताया कि, युवकों को बचाते समय दोनों बहनों को खुद के डूबने का डर भी लगा। लेकिन, एक-दूसरे को हिम्मत देते हुए वो तैरती रहीं।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

युवकों के जान बचाते वक़्त किसी ने इसका वीडियो बना लिया। उस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाल दिया। बहनों की बहादुरी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों बहनों की पूरे शहर में सराहना मिल रही है। प्राथमिक उपचार के बाद चारों युवकों को उनके घर भेज दिया गया। चारों युवक ताजगंज थाना क्षेत्र के बुढ़ाना गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस वीरता भले कार्य के बाद बहादुर बहनों का कहना है, कि उन्हें बचपन से ही तैराकी आती है। उनके गांव के लोग अब तक कई लोगों की जान बचा चुके हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story