×

Agra Car Accident: आगरा में भीषण हादसा, टायर फटने से पलटी तेज रफ्तार कार, 4 की दर्दनाक मौत

Agra Car Accident: आगरा में टायर फटने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं।

Rahul Singh
Report Rahul SinghPublished By Shreya
Published on: 23 Jun 2021 4:16 AM GMT
Agra Car Accident: आगरा में भीषण हादसा, टायर फटने से पलटी तेज रफ्तार कार, 4 की दर्दनाक मौत
X

हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Agra Car Accident News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)के आगरा शहर (Agra) में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। ये हादसा आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के रहनकला टोल प्लाजा के नजदीक इनर रिंग रोड (Ring Road) पर हुआ है।

बताया जा रहा है कि ये सभी युवक दोस्त थे और बर्थडे पार्टी (Birthday Party) से वापस घर लौट रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो कार (Scorpio Car) अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस की मदद से कार में फंसे 6 युवकों को बाहर निकाला। हादसे में चार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मृतकों के परिवार में मचा कोहराम

हादसे में जान गंवाने वाले सभी युवक आगरा के ही रहने वाले हैं। हादसे के बाद पुलिस टीम ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। इसके अलावा मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है, जिससे मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। माना जा रहा है कि तेज रफ्तार में दौड़ रही स्कॉर्पियो का टायर फटने की वजह से कार अनियंत्रित हुई थी और डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

कार में सभी युवा थे सवार

फिलहाल पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी युवा थे और सभी की उम्र 20 साल से कम थी।

मृतकों के नाम -

1-आशीष पुत्र बादशाह सिंह तोमर निवासी बादवा नगर ताजगंज आगरा उम्र करीब 19 वर्ष,

2- मृतक कृष्णा सिंह पुत्र राज कुमार सिंह निवासी बादवा नगर ताजगंज आगरा उम्र करीब 16 वर्ष,

3- मृतक अरसद पुत्र असलम खाँ निवासी शेरखान बिल्डिंग थाना सदर आगरा उम्र करीब 19 वर्ष को उपचार हेतु ले जाते समय मृत्यु हो गयी है।

4- मृतक निखिल पुत्र गया प्रसाद निवासी राजश्री अपार्टमेंट ताजगंज आगरा उम्र करीब 18 वर्ष की दौरान-ए-उपचार मृत्यु हो गयी।

इन सभी के शवों को एस.एन. मोर्चरी आगरा भिजवा दिया गया है व पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।

घायलों के नाम

1- घायल कानिक पुत्र रहमान खान निवासी नेहरू एन्क्लेव साई आसियाना अपार्टमेन्ट ताजगंज आगरा

2- घायल कबीर पुत्र कमलेश निवासी नेहरू एन्क्लेव के पास एकता चौकी के पास ताजगंज आगरा उम्र करीब 16 वर्ष

दोनों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है। जिनका इलाज सर्वोदय हॉस्पीटल वाटर वक्स में जारी है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story