Agra News: दुलहन ने रची साजिश, प्रेमी संग मिलकर पति को लगा दिया ठिकाने

Agra News: पूरे घटनाक्रम में पुलिस को अपराधियों को पकड़ने में नाको चने चबाने पड़ गए और ऐसे पुलिस के सामने कत्ल की पूरी वजह आई और मामले का खुलासा हुआ।

Rahul Singh
Published on: 27 Dec 2022 4:39 AM GMT
Agra News
X

Agra News (फोटो: सोशल मीडिया )

Agra News: थाना खेरागढ़ से एक जबर्दस्त घटना सामने आई है। जिसमें शादी के छह महीने के भीतर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल कर खौफनाक साजिश रचते हुए प्रेमी से पति का कत्ल करवा दिया। पुलिस ने पत्नी, प्रेमी और सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस को अपराधियों को पकड़ने में नाको चने चबाने पड़ गए और ऐसे पुलिस के सामने कत्ल की पूरी वजह आई और मामले का खुलासा हुआ।

उत्तर प्रदेश के आगरा में खेरागढ़ पुलिस ने कत्ल की खौफनाक वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में उसकी नई नवेली दुल्हन को गिरफ्तार किया है। जिसकी शादी अभी 6 महीने पहले ही युवक से हुई थी। किसी ने सोचा भी नही थी कि पत्नी ही कातिल निकलेगी और प्रेमी के साथ मिलकर कत्ल की खौफनाक साजिश रचेगी।

साजिश रचने वाली पत्नी भूदेवी उसके प्रेमी प्रियंकेश और वारदात में शामिल तीसरे आरोपी छोटू को खेरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शादी के पहले से प्रियंकेश और भूदेवी के प्रेम संबंध है। शादी के बाद भी भूदेवी अपने हलवाई पति झम्मन को पसंद नही करती थी। मौका पाकर भूदेवी ने प्लानिंग रची और प्रियंकेश ने अपने साथी छोटू के साथ मिलकर झम्मन का काम तमाम कर दिया। 24 दिसम्बर को पुलिस को वारदात की जानकारी हुई। झम्मन का शव जंगल मे पड़ा हुआ मिला। झम्मन के सिर में गोली लगी हुई थी।

ऐसे की हत्या

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि भूदेवी की गतिविधियां संदिग्ध हैं। पुलिस ने थोड़ी सख्ती दिखाई तो कत्ल की वजह और कातिलों की तस्वीर भी सामने आ गई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात के दिन प्रियंकेश और छोटू ने झम्मन को मिलने के लिए बुलाया। पहले झम्मन को बियर पिलाई और जब झम्मन नशे में हो गया तो प्रियंकेश ने गोली मारकर 22 साल के झम्मन की हत्या कर दी। पुलिस ने भूदेवी, प्रियंकेश और छोटू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त आगरा पश्चिमी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल, जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story