Agra News: दवाई दिलाने के बहाने महिला से दुष्कर्म, एक गिरफ्तार, दूसरे की तलाश में पुलिस

Agra News: मामला सामने आते ही पुलिस एक्शन में आई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है।

Rahul Singh
Published on: 17 Feb 2023 7:58 AM GMT
Agra Woman raped case
X

Agra Woman raped case (photo: social media )

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने दो युवकों पर उससे बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामला सामने आते ही पुलिस एक्शन में आई और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। कई जगह उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

रास्ते में मिले युवकों ने बनाया बंधक

जानकारी के मुताबिक सैया थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला अपनी बहन के ससुराल जा रही थी। महिला को रास्ते में कुछ दवाइयां लेनी थी। आरोप के मुताबिक उसे रास्ते में रोहित और देबू नाम के दो युवक मिले। महिला ने उनसे मेडिकल स्टोर के बारे में पूछा तो दोनों उसे दवाई दिलाने के बहाने अपने साथ ले गए। इससे पहले महिला कुछ समझ पाती युवकों ने उसे बंधक बना लिया, दोनों ने रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद महिला से कहा कि अगर वो किसी के पास शिकायत करने गई तो उसे जान से मार दिया जाएगा। किसी तरह दरिंदों के चंगुल से छूटने के बाद महिला अपने परिवार के पास पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रोहित और देबू के खिलाफ नाम के युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी अभी फरार है। थाना प्रभारी सैया ने बताया कि दूसरे आरोपी देबू की गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा। दूसरे तरफ इस घटना से शहर में महिला सुरक्षा के दावों और पुलिस पेट्रोलिंग पर सवाल उठाने लगे। पीड़ित महिला के परिजनों ने कहा कि जब बदमाश सड़क पर अकेले महिला का चलना मुश्किल कर दें तो उन्हें ऐसी सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए कि भविष्य में कोई किसी महिला पर गलत ढंग से आंख उठाने की हिम्मत न कर सके।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story