×

Agra News: मोहम्मद साहब और ईसा मसीह के पूर्वज थे सनातनी वैदिक आर्य हिंदू, बोले जगदगुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सारस्वत

Agra News: हिन्दूराष्ट्र विशाल धर्मसभा एवं दिव्य दर्शन महोत्सव में शामिल होने के लिए जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सारस्वत आगरा पहुंचे।

Rahul Singh
Published on: 10 March 2023 6:10 AM GMT (Updated on: 10 March 2023 7:27 AM GMT)
X

जगदगुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सारस्वत

Agra News: आगरा में जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सारस्वत जी महाराज का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होने कहा मोहम्मद साहब के पूर्वज सनातनी वैदिक आर्य हिन्दू थे। ईसा मसीह के पूर्वज भी सनातनी वैदिक आर्य हिन्दू थे। 17 महीने में पूरे विश्व में हलचल मची हुई है। मेरे जीवन मे असफलता जैसा कुछ नहीं। हिन्दूराष्ट्र विशाल धर्मसभा एवं दिव्य दर्शन महोत्सव में शामिल होने के लिए जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सारस्वत जी महाराज आगरा आये हैं।

उत्तर प्रदेश के आगरा में जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सारस्वत जी महाराज का विवादित बयान सामने आया है। मीडिया से बातचीत करते हुए जगतगुरु शंकराचार्य ने कहा कि सबके पूर्वज सनातनी वैदिक आर्य हिंदू थे। मोहम्मद साहब और ईसा मसीह के पूर्वज सनातनी वैदिक आर्य हिन्दू थे। जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सारस्वत जी महाराज द्वारा मोहम्मद साहब और ईसा मसीह का नाम लेकर की गई टिप्पणी से हलचल मच गई है।

जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सारस्वत जी महाराज हिन्दूराष्ट्र विशाल धर्मसभा एवं दिव्य दर्शन महोत्सव में शामिल होने के लिए आगरा आये है। जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सारस्वत जी महाराज ने कहा कि कहा 17 महीने में पूरे विश्व मे मची हुई है हलचल। अमेरिका में भी हलचल मची हुई है। जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सारस्वत जी महाराज ने उपनिषद और श्रीमद भागवत का हवाला देते हुए कहा कि श्रीमन नारायण से ब्रम्हा जी की उत्पत्ति हुई।

ब्रम्हा जी ने योगमाया से सतरूपा की उत्पत्ति की। मनु जी ने योगमाया से पुरुषों की उत्पत्ति की। उन्होंने कहा कि महर्षियो की धर्म पत्नियों के गर्भ से ही देवता और दनुजो कि उत्पत्ति हुई है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण, विकास और राजनीति से ही विश्व और व्यक्ति की संरचना होगी। जगदगुरु शंकराचार्य ने कहा कि जीवन मे सफलता मिलती है। हमारे जीवन मे असफलता नामक कोई चीज नही है। आखिर में जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सारस्वत जी महाराज ने कहा कि मै भगवान के रुख को समझकर ही लिखता और बोलता हूं।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story