×

Agra News: मेयर नवीन जैन, आगरा को बनाया स्वच्छ, स्वस्थ और नवीन

Agra News: मेयर नवीन जैन ने कहा 12 दिसम्बर 2017 को उन्होंने मेयर पद की शपथ ली थी। शपथ लेने के बाद उन्होंने शहर को स्वस्थ, स्वच्छ और हरा भरा बनाने का संकल्प लिया था।

Rahul Singh
Published on: 8 Dec 2022 7:57 AM GMT
X

Agra Mayor Naveen Jain 

Agra News: आगरा के मेयर की सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित कर दी गई है । ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि आगरा के मेयर नवीन जैन का पांच साल का कार्यकाल कैसा रहा, क्या उपलब्धियां रहीं, क्या क्या चुनौतियों रहीं, अब आगे क्या करेंगे आगरा के महापौर नवीन जैन, इन्हीं सब सवालों के साथ न्यूज़ट्रैक टीम ने मेयर नवीन जैन से बातचीत की, मेयर नवीन जैन के भी सभी सवालों के बेबाकी से जवाब दिए।

5 साल का कार्यकाल कैसा रहा

मेयर नवीन जैन ने कहा 12 दिसम्बर 2017 को उन्होंने मेयर पद की शपथ ली थी। शपथ लेने के बाद उन्होंने शहर को स्वस्थ, स्वच्छ और हरा भरा बनाने का संकल्प लिया था। इस दिशा में उन्होंने काफी काम किया। उनके कार्यकाल से पहले शहर में जगह जगह कूड़े के ढेर नजर आते थे। लेकिन स्वच्छता की दिशा में तेजी से काम किया गया। शहर से गन्दगी का नामोनिशान मिटा दिया गया। शहर को हरा भरा बनाने के लिए 30 हजार पौधे लगाए गए। लोगों को पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके कार्यकाल में लगे कई पेड़ आज बड़े हो गए हैं। मेयर ने कहा कि 5 साल के कार्यकाल में उन्होंने लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने का काम किया। पहले 54 प्रतिशत शहरी इलाके में पानी की पाइप लाइन पड़ी हुई थी। उनके कार्यकाल में 67 प्रतिशत इलाक़ों में पानी की पाइपलाइन डलवा दी गई है। मेयर ने बताया कि शहर के लोगों को स्वस्थ रखने के लिए कई जगह पर ओपन जिम का निर्माण भी करवाया गया है। रिहायशी इलाकों में सीवर लाइन बिछवाने का काम किया गया है। मेयर नवीन जैन ने बताया कि पहले शहर में केवल 32 हजार स्ट्रीट लाइट लगी हुई थी। उनके 5 साल के कार्यकाल में ये संख्या बढ़कर 64 हजार हो गई है। अब शहर की सड़कें 64 हजार स्ट्रीट लाइट से जगमग नजर आती है। मेयर ने बताया कि शहर में मुख्य मार्गों पर तिरंगा एलईडी लाइट लगवाई गई है। मेयर ने बताया कि उनके कार्यकाल में महाराणा प्रताप, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सरदार वल्लभ भाई पटेल, वीर गोकुला जाट और महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा शहर में स्थापित करवाई गई है। कई चौराहों को महापुरुषों का नाम दिया गया है।

5 साल के कार्यकाल में क्या रही चुनौतियां? मेयर ने दिया जवाब

मेयर नवीन जैन से जब यह सवाल पूछा गया कि 5 साल में चुनौतियां क्या रहीं। इस पर मेयर ने कहा कि नगर निगम कर्मचारियों की अनुशासनहीनता बड़ी चुनौती रही। वित्तीय अनुशासन का काम चुनौतीपूर्ण रहा । कर्मचारियों को समय से आने के लिए प्रेरित किया गया। निगम की आय बढ़ाना उनके सामने प्रमुख चुनौती रही। मेयर ने कहा कि उन्होंने सभी चुनौतियों का सामना किया और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम किया।

कार्यकाल के दौरान दलगत राजनीति का क्या असर रहा

कार्यकाल के दौरान दलगत राजनीति को लेकर पूछे गए सवाल पर मैंने कहा कि उन्होंने सर्व समाज के लिए काम किया। दलगत राजनीति को नगर निगम सदन में पनपने नहीं दिया। मेयर ने कहा कि बैठक के दौरान उन्होंने सभी दलों के पार्षदों से कहा कि वह अब विकास दल का हिस्सा है। सभी मिलकर विकास का काम करेंगे। मेयर ने कहा कि पार्षदों के सहयोग से विकास के कार्य कराए गए। वार्डो में करोड़ों के काम कराए गए । हर वार्ड में एक करोड़ से ज्यादा के काम कराए गए है। काम से पार्षद और जनता बेहद खुश है।

प्रमुख उपलब्धियों के बारे में पूछने पर मेयर ने कहा कि जनता के लिए किया है बहुत बड़ा काम, अब शहर में नहीं रहेगा कूड़े का नामो निशान

5 साल के कार्यकाल में सबसे बड़ी उपलब्धि क्या रही, इस पर मेयर ने जवाब दिया कि आगरा की जनता के लिए ऐसा काम किया गया है कि कूड़े का नामोनिशान शहर की सड़कों से मिट जाएगा। मेयर ने बताया कि खत्ता घर पर 67 एकड़ भूमि कूड़े से घिरी हुई थी। लेकिन अब कूड़े से खाद और बिजली बनाने का काम किया जा रहा है।

1400 मीट्रिक टन कूड़ा प्रतिदिन बिजली बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा। मेयर ने बताया कि शहर से प्रतिदिन 800 से 900 टन मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। लेकिन अब सभी कूड़े का निस्तारण हो जाएगा। कूड़े के ढेर पर पार्क नजर आएंगे। मेयर ने बताया कि उनके कार्यकाल में रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था करवाई गई थी । घर-घर गंगाजल पहुंचाया गया है। जनता उनके कार्यकाल को याद करेगी।

अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हुई आगरा की सीट, मेयर से पूछा गया अब आगे क्या रणनीति रहेगी, इस पर मेयर ने दिया यह जवाब

अब आगरा नियर की सीट अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित कर दी गई है। ऐसे में अब आगे आपकी क्या रणनीति रहेगी। इस सवाल पर मेयर नवीन जैन ने कहा कि भाजपा के मेयर और सभी पार्षद प्रत्याशियों को जिताना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वह सभी प्रत्याशियों को जिताने में अपना पूरा दमखम लगाएंगे।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story