×

सामूहिक दुष्कर्म का मामला: आरोपियों को मिली क्लीनचिट, पीड़िता की मां को जेल

आगरा के खंदौली थाने में 31 जनवरी को एक किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें 11 लोगों के नामजद हुए थे।

Shreya
Published on: 15 Dec 2019 5:49 AM GMT
सामूहिक दुष्कर्म का मामला: आरोपियों को मिली क्लीनचिट, पीड़िता की मां को जेल
X

आगरा: आगरा के खंदौली थाने में 31 जनवरी को एक किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें 11 लोगों के नामजद हुए थे। सामूहिक दुष्कर्म मामले में 11 आरोपियों में से 10 को क्लीनचिट दे दी गई और इस मामले में पीड़िता की मां को जेल भेज दिया गया। बेटी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता की मां के खिलाफ चार्जशीट लगा दी गई। अब ये मामला अधिकारियों के गले से भी नीचे नहीं उतर रहा है।

क्या है मामला-

पूरा मामला आगरा के खंदौली थाने से है, जहां 31 जनवरी को एक किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। जिसमें पीड़िता की मां और एक अन्य महिला समेत 9 लोग नामजद किए गए थे। तत्कालीन एसओ खंदौली प्रशांत त्यागी ने इस मामले की विवेचना की थी। विवेचना के दौरान मामले में दो और आरोपियों के नाम सामने आए थे। कुछ दिनों बाद मामले में 10 आरोपियों को शपथ पत्र के आधार पर क्लीनचिट दे दी गई।

यह भी पढ़ें: जानिए सरदार पटेल के बारे वो दस खास बातें, जो कोई नहीं बताएगा

फिर 6 मार्च को मामले में पीड़िता की मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इसके बाद 24 अप्रैल को अदालत में केवल पीड़िता की मां के खिलाफ ही सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, उकसाने और पॉक्सो एक्ट की धारा में चार्जशीट दायर की गई। मामले की निगरानी कर रहे अधिकारियों ने भी इसे आगे बढ़ा दिया। अब विवेचक (तत्कालीन एसओ खंदौली प्रशांत त्यागी) की इस कार्रवाई पर सवाल उठाये जा रहे हैं कि, क्या कोई महिला किसी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर सकती है?

ये लोग मामले में हुए थे नामजद

पीड़िता की मां, पीड़िता की नानी, अलीगढ़ का पवन, उसका भाई नानक, मकान मालिक महिला, सुनील, सुरेश, फरीदबाद के मुकेश, सुमित, लल्ला।

यह भी पढ़ें: दिल्लीः खत्म हुई स्वाति मालीवाल की भूख हड़ताल, डॉक्टरों ने लगाई ड्रिप

Shreya

Shreya

Next Story