×

Agra News: इलाज के बहाने परिचित ने दादी से हड़पे 33 लाख, 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Agra News: आगरा में दादी को डॉक्टर से दिखाने के बहाने 33 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर दादी के नाती ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Rahul Singh
Published on: 7 Dec 2022 2:33 PM GMT
Agra News In Hindi
X

परिचित ने दादी से हड़प लिए 33 लाख (photo: social media )

Agra News: आगरा में दादी को डॉक्टर से दिखाने के बहाने 33 लाख रुपए की ठगी कर ली गई। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर दादी के नाती ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ताजगंज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शिकायत कर्ता मनीष शुक्ला का आरोप है कि उनके परिचित गोविंद प्रसाद का उनके घर आना जाना था। गोविंद प्रसाद ने घर आने जाने के दौरान उनकी 78 वर्षीय दादी शांति देवी से नजदीकी बना ली। मनीष का आरोप है कि गोविंद प्रसाद उनकी दादी को गुमराह करके ले जाता था और डॉक्टर से दवाई दिलवाने के बहाने बैंक ले जाकर रुपये निकलवा लेता था।

ये है मामला

मनीष शुक्ला ने जब दादी के बैंक खातों की जानकारी की तो पता चला कि खाते से करीब 33 लाख रुपये की नगदी गायब है। इसमे अधिकांश ट्रांजेक्शन गोविंद की पत्नी नेहा के खाते में हुआ है। इस बात की जानकारी होने पर जब मनीष शुक्ला गोविंद प्रसाद के घर सरस्वती विहार सदर पहुँचा तो गोविंद और उसके परिजनों ने मनीष शुकला को धमकी देकर भगा दिया।

5 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

थाने पर जब सुनवाई नही हुई तो पीड़ित मनीष ने पुलिस आयुक्त से इंसाफ की गुहार लगाई। पुलिस कमिश्नर ने शिकायत पर जांच करवाई और आरोप सही मिलने पर 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया कर लिया गया है। मनीष शुक्ला की शिकायत पर तजगंज पुलिस ने गोविंद प्रसाद, नेहा शर्मा, रवि, छोटू और शिवकुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 406, 506, 323, 504 और 147 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story