×

Agra News: ताजमहल देखने के बाद फतेहपुरसीकरी पहुंचीं साइना नेहवाल, बांधा मन्नत का धागा

Agra News: आगरा टूर पर आईं भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने बुधवार को ऐतिहासिक इमारत फतेहपुर सीकरी का दीदार किया।

Rahul Singh
Report Rahul SinghPublished By Ashiki
Published on: 23 Jun 2021 2:33 PM GMT (Updated on: 23 Jun 2021 2:36 PM GMT)
Saina Nehwal
X

 साइना नेहवाल ने शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर बांधा मन्नत का धागा (Photo-Social Media)

Agra News: आगरा टूर पर आईं भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने बुधवार को ऐतिहासिक इमारत फतेहपुर सीकरी का दीदार किया। इस दौरान साइना नेहवाल फतेहपुर सीकरी स्थित शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर पहुंचीं और सजदा किया। साइना नेहवाल ने दरगाह में चादरपोशी की और मन्नत का धागा बांधा। साथ ही साइना ने कहा कि मन्नत पूरी होने पर जल्दी ही वह धागा खोलने के लिए दोबारा दरगाह पर आएंगी।

फतेहपुर सीकरी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान साइना नेहवाल ने फतेहपुर सीकरी स्मारक के हर हिस्से का दीदार किया और खूब फोटो भी खिंचवाईं। दोपहर के वक्त साइना नेहवाल पति और दोस्तों के साथ फतेहपुर सिकरी स्मारक पहुंचीं। साइना नेहवाल ने बुलंद दरवाजे का दीदार किया। इसके बाद फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजे पर खड़े होकर अपनी फोटो भी खिंचवाईं। साथ ही इस इमारत को ऐतिहासिक और अलौकिक बताया।


साइना नेहवाल ने फतेहपुर सीकरी स्मारक की खूबसूरती की जमकर तारीफ की। बता दें कि साइना नेहवाल 3 दिन से आगरा में हैं। सोमवार को उन्होंने मथुरा वृंदावन का भ्रमण किया था। इसके बाद सिकंदरा स्मारक पहुंचीं। मंगलवार को उन्होंने आगरा में ताजमहल आगरा किला और मेहताब बाग का भ्रमण किया। बुधवार को साइना नेहवाल ने फतेहपुर सीकरी स्मारक का दीदार किया है।


माना जा रहा है कि आगामी दिनों में साइना नेहवाल अपने निजी टूर पर आगरा के अन्य स्थलों का भी दीदार कर सकती हैं। निजी टूर पर आई साइना नेहवाल सेलिब्रिटी की चकाचौंध से दूर बेहद साधारण अंदाज में स्मारकों का दीदार करने पहुंच रही हैं। उनकी सादगी देखकर हर कोई उनका मुरीद हो गया है।

Ashiki

Ashiki

Next Story