Agra News: आगरा में आज बिना कसूर जेल जाएगा डेढ़ साल का मासूम बच्चा

Agra News: आगरा में मां के किए की सजा मासूम बच्चा भुगतेगा। बिना कसूर डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जेल जाना पड़ेगा। महिला नन्दनी पेशेवर चोरनी है। नन्दनी के खिलाफ 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज है।

Rahul Singh
Published on: 3 Aug 2022 9:25 AM GMT
X

Agra: मां के किए गुनाह की सजा भुगतेगा मासूम बच्चा

Click the Play button to listen to article

Agra News: आगरा में मां के किए की सजा मासूम बच्चा भुगतेगा। बिना कसूर डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जेल जाना पड़ेगा। आगरा की कागारौल पुलिस (Kagarol Police) की गिरफ्त में खड़ी इस महिला का नाम नन्दनी है । महिला नन्दनी पेशेवर चोरनी है। गिरोह बनाकर शहर में चोरी की वारदतों को अंजाम दे रही थी। नन्दनी के खिलाफ 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज है। नन्दनी पहले भी जेल जा चुकी है। इस बार नन्दनी फिर से जेल जा रही है। नन्दनी के साथ उसके मासूम बेटे को भी बिना कसूर जेल जाना पड़ेगा।

इन लोगों को किया गिरफ्तार

कागारौल पुलिस (Kagarol Police) ने नन्दनी के साथ ज्ञानी, हरिशंकर और योगेश को गिरफ्तार किया है। चारों के कब्जे से पुलिस टीम ने चुराए गए आभूषण और अन्य कीमती सामान बरामद किया है।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की शुरू

एसपी ग्रामीण ने बताया कि गिरोह के सभी सदस्य ऑटो में सवार होकर जगह-जगह रेकी करते थे। जहां भी उन्हें खाली मकान नजर आता था। गैंग के सदस्य वहां पहुंचकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ विधिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया जाने वाला ऑटो भी बरामद कर लिया गया है।

गिरोह की सरगना नंदिनी के खिलाफ दर्ज है 11 मुकदमें

शाहगंज की रहने वाली नंदनी पेशेवर अपराधी है। नंदनी के खिलाफ 12 नहीं 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। नंदिनी इस गिरोह की सरगना है। नंदिनी ऑटो में सवार होकर गिरोह के साथ शहर में जगह-जगह घूम कर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रही थी। महिला नंदनी पूर्व में भी जेल जा चुकी।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story