×

Agra: महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण से पहले हंगामा, सीएम का फोटो न होने पर क्षत्रिय समाज के लोगों ने फाड़ा पोस्टर

Agra: आगरा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम से पहले क्षत्रिय समाज के लोगों ने हंगामा कर दिया। मुख्य मंच पर लगा पोस्टर तक फाड़ दिया।

Rahul Singh
Published on: 2 Oct 2022 9:38 AM GMT
X

महाराणा प्रताप की प्रतिमा अनावरण से पहले क्षत्रिय समाज के लोगों ने किया हंगामा। 

Agra: आगरा में महाराणा प्रताप की प्रतिमा (Maharana Pratap statue) अनावरण कार्यक्रम से पहले क्षत्रिय समाज के लोगों ने हंगामा कर दिया। नगर निगम प्रशासन के प्रति नाराजगी दर्ज कराई । मुख्य मंच पर लगा पोस्टर तक फाड़ दिया। हंगामा कर रहे क्षत्रिय समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि पोस्टर में मुख्यमंत्री का फोटो नहीं है। क्षत्रिय सभा के पदाधिकारियों का फोटो नहीं है। इसलिये उनके द्वारा पोस्टर फाड़ा गया है । हंगामे के दौरान मेयर मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाया तब कही जाकर मामला शांत हो पाया।

यमुना किनारा रोड पर लगाई महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा

आगरा के यमुना किनारा रोड (Yamuna Kinara Road) पर महाराणा प्रताप (Maharana Pratap) की भव्य प्रतिमा लगाई गई है। प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मेयर नवीन जैन, केंद्रीय मंत्री प्रो एस पी सिंह बघेल (Union Minister Prof S P Singh Baghel) , कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय (Cabinet Minister Yogendra Upadhyay), राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे (Rajya Sabha MP Haridwar Dubey) के साथ क्षत्रिय संगठनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सैकड़ों की संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद मेयर आगरा नवीन जैन ने कई फ़ीट ऊंची महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया।

प्रतिमा अनावरण के बाद क्षत्रिय समाज ने जताया आभार

भाजपा पार्षद शरद चौहान ने नगर निगम सदन में महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव लगाया था। नगर निगम सदन में प्रस्ताव पास होने के बाद यमुना किनारा रोड पर महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा लगाई गई है। महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण होने के बाद क्षत्रिय समाज के लोगो ने मेयर नवीन जैन और नगर निगम प्रशासन का आभार जताया । प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए सभी पार्षदो का आभार जताया। मेयर आगरा ने ये मूर्ति खासतौर पर जयपुर के कारीगरों से बनवाई है।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story