×

Agra News: उपद्रवियों ने 3 घरों को किया आग के हवाले, पुलिस ने हिरासत में लिए 8 लोग

Agra: आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता में उपद्रवियों ने 3 घरों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना का संदिग्ध आरोपी मानते हुए 8 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Rahul Singh
Report Rahul SinghPublished By Deepak Kumar
Published on: 15 April 2022 10:46 AM GMT
Agra News
X

घरों में लगी आग। (Photo- Social Media) 

Agra: आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र (Thana Sikandra area) के रुनकता में उपद्रवियों ने जमकर आगजनी की, हंगामा काटा और हाहाकार मचाया। उपद्रवियों ने बारी-बारी से 3 घरों को आग के हवाले कर दिया। तीनों घर धू-धू कर जल गए। आग की लपटों और धुएं के गुबार ने आसपास के इलाके को ढक लिया। आनन-फानन में आगजनी की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। फायर ब्रिगेड ने तीनों घरों में लगी आग पर काबू पाया।

ये था मामला

घटना की पृष्ठभूमि में रुनकता की एक लड़की का दीगर धर्म के प्रेमी के साथ भाग जाना है। लड़का जिम संचालक है। लड़की के परिजनों ने थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था और लड़का पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया था। लड़के के गायब होने के बाद सकता और आसपास के इलाकों में आक्रोश फैल गया आज सुबह लोग भीड़ की शक्ल में इकट्ठे होकर आए और लड़के के घर सहित चाचा घरों सहित जूता फैक्ट्री में आग लगा दी। आगजनी से पहले घरों में घुसकर तोड़फोड़ भी की गई।

पुलिस ने हिरासत में लिए 8 लोग

घटना की आशंका को देखते हुए लड़के के परिवार के लोग अपने-अपने घरों पर ताला लगा कर कहीं और चले गए थे। उपद्रवी फैक्ट्री और घरों के ताले तोड़कर अंदर घुसे इसके बाद घटना को अंजाम दिया। अब स्थिति नियंत्रण में है घरों के अंदर रखा सामान राख में तब्दील हो चुका है। घटना का संदिग्ध आरोपी मानते हुए 8 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

लापरवाही पाए जाने पर चौकी इंचार्ज को निलंबितः एसएसपी

बस्ती में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं, एसएसपी आगरा सुधीर कुमार सिंह ने लापरवाही पाए जाने पर रूनकता चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है। इस बीच धर्म जागरण समन्वयक संघ के कुछ कार्यकर्ता इकट्ठे हुए और जो लड़का लड़की लेकर गया था उसके घर में आग लगा दी है।

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story