TRENDING TAGS :
Agra News: इंसानियत तार-तार, दबंगों ने घर के अंदर घुस कर महिला को निर्वस्त्र करके पीटा, केस दर्ज
Agra News: दबंगों ने घर के अंदर घुस कर महिला को निर्वस्त्र करके पीटा। महिला का नग्न अवस्था में मारते पीटते वीडियो बनाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दबंगों ने महिला को निर्वस्त्र करके पीटा।
Agra News: आगरा में इंसानियत तार-तार हो गई। दरअसल, दबंगों ने घर के अंदर घुस कर महिला को निर्वस्त्र करके पीटा। महिला का नग्न अवस्था में मारते पीटते वीडियो बनाया है। महिला सुरक्षा को तार-तार कर देने वाली यह वारदात आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र (Police Station Kheragarh Area) की है। इलाके में रहने वाले दबंग सुरेंद्र और बिज्जो ने महिला की पिटाई की है। पीड़ित महिला के पति ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दोनो पर आरोप है कि महिला के पति की अनुपस्थिति में महिला के घर मे घुस गए।
महिला को निर्वस्त्र कर मारपीट की। पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में आरोपी सुरेंद्र और बिज्जो कि दबंगई साफ साफ नजर आ रही है। एक आरोपी महिला से मारपीट करते हुए उसके कपड़े तार-तार कर रहा है। दूसरा आरोपी निर्लज्जता दिखाते हुए घटना का वीडियो बना रहा है। महिला को धमका रहा है ।
सच्चाई न बताने को लेकर पत्नी को दी थी जान से मारने की धमकी: पति
महिला के पति का आरोप है कि आरोपियों ने मुंह खोलने पर पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी । वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर आरोपी सुरेंद्र और बिज्जो क खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दोनों आरोपी फरार
वारदात का मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी बिज्जो और सुरेंद्र फरार है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। एसपी ग्रामीण का कहना है कि पीड़िता के पति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है ।