×

Agra News: एयरफोर्स में नौकरी के नाम पर ठगी का रैकेट, भैया भाभी मास्टर माइंड, मैं तो वसूली करता था बोला भाई

Agra News Today: एयरफोर्स में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले शातिर को आगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Rahul Singh
Published on: 26 Dec 2022 2:48 PM GMT
Agra News In  Hindi
X

पुलिस के साथ गिरफ्तार किया आरोपी। 

Agra News: एयरफोर्स में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले शातिर को आगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने गिरोह का हर राज फाश कर दिया है। पुलिस को बताया है कि उसका भाई और भाभी इस फर्जीवाड़े के मास्टर माइंड है। वो खुद दोनों के इशारे पर काम करता है। लोगों से ठगी की रकम वसूलता है। दोनों ख़ुद को एयर फोर्स का अधिकारी बताकर ठगी का काम कर रहे है।

ये है मामला

जानकारी सामने आने के बाद पुलिस टीम में जितेंद्र के भाई मनोज और उसकी पत्नी सपना की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस उपायुक्त आगरा शहर ने बताया कि मनोज अपनी पत्नी को बड़ी अफसर बताकर लोगो से मिलवाता था। पत्नी बातचीत कर लोगों का भरोसा जीत लेती थी। इसके बाद ठगी का खेल शुरू होता है। नौकरी लगवाने के बदले में पति पत्नी लोगों से ₹7 लाख में सौदा करते थे। आधा पेमेंट एडवांस में लेते थे। आधा पेमेंट नौकरी लगने के बाद लेने की बात कहते थे। लोगों की नौकरी तो लगती नहीं थी। रुपए लेने के बाद शातिर पति पत्नी गायब हो जाते थे। फर्जीवाड़े के इस खेल में जीतेंद्र का भाई मनोज उसकी पत्नी सपना और मनोज का एक दोस्त शामिल है। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

लोगों को नौकरी के नाम पर ठग रहे थे: पुलिस उपायुक्त

पुलिस उपायुक्त शहर ने बताया कि सभी लोग मिलकर गिरोह चला रहे थे। लोगों को नौकरी के नाम पर ठग रहे थे। रुपए के लेनदेन का काम मनोज का भाई जीतेंद्र करता था। जरूरत पड़ने पर अपने दोस्त को एयरफोर्स का बड़ा अधिकारी बताकर मनोज और सपना लोगों की उससे बात करवा देते थे। लोगों का बातों से भरोसा जीत लेते थे।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया: SP

पुलिस उपायुक्त शहर का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गिरोह अब तक कितने लोगों से ठगी की वारदात को अंजाम दे चुका है। फरार आरोपियों को भी जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story